10 Oct केरल में पारंपरिक नकदी फसलों के उत्पादन में कमी
केरल में पारंपरिक नकदी फसलों के उत्पादन में कमी
संदर्भ– केरल में उगाई जाने वाली रबर जैसी नकदी फसलों के स्थान पर विदेशी फलों जैसे ड्रैगन फ्रूट और रामबूटन को उगाया जा रहा है। जिनकी मांग बढ़ती रहती है।
रबर-
- रबर के वृक्ष, भूमध्य रेखीय सदाबहार वनों में पाए जाते हैं। इससे उत्पन्न लेटैक्स से रबड़ तैयार की जाती है।
- भारत में रबड़ के बीज सर्वप्रथम सर हेनरी विलियं द्वारा लाए गए थे।
- देश में रबड़ का उत्पादन सर्वप्रथम पेरियार तट पर उत्तरी त्रावणकोर में किया गया था।
- भारत में प्रमुख रबर उत्पादन क्षेत्र केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु है। इसके अतिरिक्त असम,पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर, उड़ीसा, गोवा, महाराष्ट्र में भी कुछ मात्रा में रबर का उत्पादन किया जाता है।
- विश्व के कुल रबर उत्पादन में भारत का स्थान चौथा है। किंतु घरेलू खपत अधिक होने के कारण यह रबर का आयात करता है। यह रबर का विश्व में दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।
- घरेलू सामानों के अतिरिक्त रबर के उत्पादन का प्रयोग 78% गाड़ियों के टायर व ट्यूब, जूते के तले, बिजली के तार आदि में इसका प्रयोग किया जाता है।
रबर के स्थान पर अन्य नकदी फसलों के उत्पादन के कारण-
- रबर की कीमतों में गिरावट- चीन विश्व में रबर का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, जिसने विश्व से रबर की मांग को कम कर दिया है। इसके अतिरिक्त आइवरी कोस्ट से ब्लाक रबर व सुदूर पूर्व से मिश्रित रबर की आपूर्ति के कारण टायर उद्योग में प्राकृतिक रबर का प्रयोग कम हुआ है। जिससे रबर की कीमतों में गिरावट आई है।
- विदेशी फलों की बढ़ती मांग- कोविड त्रासदी के बाद स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का प्रयोग दिन प्रतिदिन बढंता जा रहा है, ऐसे में देशी फलों के साथ विदेशी फलों की मांग भी बढ़ गई है। यह किसानों के लिए गारंटीकृत रिटर्न है। और केरल में ड्रैगन फ्रूट और रामबूटन जैसे फलों का प्रयोग और उत्पादन बढ़ता जा रहा है।
- ड्रैगन फ्रूट और रामबूटन का कम बारिश वाले क्षेत्र में भी अधिक उत्पादन होता है।
ड्रैगन फ्रूट –
- यह बेल पर लगने वाला दक्षिण अमेरिका का एक फल है।
- जिसका वैज्ञानिक नाम हिलोकेरस अंडटस है।
- इसमें पाए जाने वाले विभिन्न रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण अब पटाया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, न्यू साउथ वेल्स आदि देशों के साथ भारत में भी उगाया जाने लगा है।
- वर्तमान में ड्रैगन फ्रूट का सबसे बड़ा उत्पादक व निर्यातक वियतनाम है।
- भारत में इस फल का सर्वाधिक उत्पादन मिजोरम में किया जा रहा है।
- ड्रैगन फ्रूट के सेवन से कैंसर, डायबटीज व हृदय रोगों में लाभ प्राप्त होता है।
रामबूटन –
- रामबूटन दक्षिणी एशियाई क्षेत्रों में पाया जाने वाला फल है। यह मलेशिया, थाईलैण्ड, वियतनाम, फिलीपींस व इंडोनेशिया में पाया जाता है।
- इसका वैज्ञानिक नाम नेफेलियम लेपेसियम है।
- यह त्वचा संबंधी, पेट संबंधी रोगों के साथ मधुमेह व कैंसर जैसे रोगों से लड़ने की क्षमता रखता है।
- विश्व में थाइलैण्ड रामबूटन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। भारत में रामबूटन का आयात थाइलैण्ड से ही किया जाता है।
- भारत में केरल रामबूटन उत्पादक राज्य है।
विदेशी फलों के उत्पादन में सरकार की पहल
- हाल ही में केंद्र सरकार ने गुजरात में ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देने की बात कही और ड्रैगन फ्रूट का नाम कमलक रखा।
- सरकार ने एक कृषि निर्यात नीति की घोषणा की है। यह नीति किसानों को निर्यात योग्य फसलों को उगाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
- सरकार ने बागवानी के क्षेत्र में विकास के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन लागू किया जाएगा। इसके तहत किसानों व तकनीशियनों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
स्रोत-
thehindu.com/news/national/kerala/kerala-farmers-ditching-cash-crops-like-rubber-for-rambutan-and-other-exotic-fruits/article65918178.ece
https://newsonair.com/hindi/2021/08/13/several-steps-have-been-taken-by-the-government-for-the-betterment-of-farmers-union-agriculture-minister/
https://media.istockphoto.com/photos/field-of-dragonfruit-picture-id1250180307?k=20&m=1250180307&s=612×612&w=0&h=sHtYUnYVO2r5ukx-9mC8DLG3pfdVbKaN7dsxiVSJN2k=
No Comments