17 Jan भारतीय सेना दिवस
- भारत में हर साल 15 जनवरी को सैनिकों और भारतीय सेना की याद में सेना दिवस मनाया जाता है।
- इस वर्ष भारत अपना 74वां सेना दिवस मना रहा है।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि:
- 15 जनवरी 1949 को, फील्ड मार्शल कोदंडेरा एम. करिअप्पा, तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल, भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर के रूप में जनरल सर फ्रांसिस बुचर (उस पद को धारण करने वाले अंतिम ब्रिटिश व्यक्ति) के उत्तराधिकारी बने।
- के एम करियप्पा ने ‘जय हिंद’ का नारा अपनाया जिसका अर्थ है ‘भारत की जीत’। वह फील्ड मार्शल के पांच सितारा रैंक रखने वाले केवल दो भारतीय सेना अधिकारियों में से एक हैं, दूसरे फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ हैं।
सेना दिवस:
- निःस्वार्थ सेवा और भाईचारे की सबसे बड़ी मिसाल कायम करने वाले और जिनके लिए देशभक्ति सबसे ऊपर है, देश के उन जवानों को सम्मानित करने के लिए हर साल सेना दिवस मनाया जाता है।
- सेना दिवस के अवसर पर हर साल दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में परेड का आयोजन किया जाता है।
भारतीय सेना:
- भारतीय सेना की उत्पत्ति ईस्ट इंडिया कंपनी की सेनाओं से हुई, जो बाद में ‘ब्रिटिश भारतीय सेना’ और अंततः स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना बन गई।
- भारतीय सेना की स्थापना लगभग 126 साल पहले अंग्रेजों द्वारा 1 अप्रैल, 1895 को की गई थी।
- भारतीय सेना को दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली/मजबूत सेना माना जाता है।
No Comments