उर्दू भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार

उर्दू भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार

  • साहित्य अकादमी ने उर्दू भाषा के कवि चंद्रभान खयाल को उनके कविता संग्रह “ताज़ा हवा की तबीशन” के लिए उर्दू भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 की घोषणा की है।

  • श्री चंद्रभान को इस वर्ष 11 मार्च को दिल्ली में होने वाले साहित्यिक उत्सव में एक उत्कीर्ण ताम्रपत्र, शॉल और एक लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी|

  • इसके साथ ही अकादमी ने सोमवार को जगदीश प्रसाद मंडल को मैथिली भाषा में उनके उपन्यास ‘पंगु’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की|

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार वर्ष 1954 में स्थापित एक साहित्यिक सम्मान है। यह पुरस्कार साहित्य अकादमी (नेशनल एकेडमी ऑफ लेटर्स) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

  • अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त 24 भाषाओं में साहित्यिक कृतियों के साथ-साथ इन भाषाओं में पारस्परिक साहित्यिक अनुवाद के लिए हर साल पुरस्कार दिए जाते हैं।

  • भारत के संविधान में शामिल 22 भाषाओं के अलावा, साहित्य अकादमी ने अंग्रेजी और राजस्थानी को भी उन भाषाओं के रूप में मान्यता दी है जिनमें अकादमी के कार्यक्रम को लागू किया जा सकता है।

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है।

Download yojna ias daily current affairs 25 feb 2022 hindi

No Comments

Post A Comment