27 May खाद्यान्न उत्पादन
जीएस -3
संदर्भ-
- हाल ही में, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कृषि वर्ष 2022-23 के लिए मुख्य फसलों के उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान जारी कर दिए हैं।
मुख्य निष्कर्ष:-
मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2022-23 के दौरान 33.05 करोड़ टन से ज्यादा खाद्यान्न का उत्पादन होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में एक करोड़ 49 लाख 18 हजार टन अधिक होगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मंत्रालय का यह अनुमान राज्य सरकारों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर होता है, जिसे अन्य स्त्रोतों से सत्यापित किया जाता है।
- कुल खाद्यान्न उत्पादन: वर्ष 2022-23 के लिए तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 3305.34 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष 2021-22 की तुलना में 149.18 लाख टन अधिक है।
- चावल: वर्ष 2022-23 के दौरान चावल का कुल उत्पादन (रिकॉर्ड)1355.42 लाख टन अनुमानित है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 60.71 लाख टन अधिक है।
- गेहूं: देश में गेहूं का उत्पादन (रिकॉर्ड) 1127.43 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 50.01 लाख टन अधिक है।
- मक्का: वर्ष 2022-23 के दौरान देश में मक्का का उत्पादन रिकॉर्ड 359.13 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष केउत्पादन की तुलना में 21.83 लाख टन अधिक है।
- पोषक/मोटे अनाज: पोषक (श्री अन्न) का उत्पादन 547.48 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 36.47 लाख टन अधिक है।
- कुल दलहन उत्पादन: वर्ष 2022-23 के दौरान कुल दलहन उत्पादन 275.04 लाख टन अनुमानित है,जो पिछले वर्ष के 273.02 लाख टन उत्पादन की तुलना में 2.02 लाख टन अधिक है।
- मूंग का उत्पादन: 37.40 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 5.74 लाख टन अधिक है।
- कुल तिलहन उत्पादन: वर्ष 2022-23 के दौरान देश में कुल तिलहन उत्पादन रिकॉर्ड 409.96 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के तिलहन उत्पादन की तुलना में 30.33 लाख टन अधिक है।
- सोयाबीन और रेपसीड और सरसों: वर्ष 2022-23 के दौरान देश में कुल सोयाबीन और रेपसीड और सरसों 149.76 लाख टन एवं 124.94 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष 2021-22 के उत्पादन की तुलना में क्रमश: 19.89 लाख टन और 5.31 लाख टन अधिक है।
- गन्ना: वर्ष 2022-23 के दौरान देश में गन्ने का उत्पादन रिकॉर्ड 4942.28 लाख टन अनुमानित है। 2022-23 के दौरान गन्ने का उत्पादन गत वर्ष के उत्पादन की तुलना में 548.03 लाख टन अधिक है।
- कपास: कपास का उत्पादन 343.47 लाख गांठें (प्रति गांठ 170 किग्रा) तथा पटसन एवं मेस्ता का उत्पादन 94.94 लाख गांठें (प्रति गांठ 180 किग्रा) अनुमानित है।
विभिन्न फसलों के उत्पादन का मूल्यांकन राज्यों से प्राप्त फीडबैक पर आधारित है और अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी के साथ सत्यापित किया गया है। यह मूल्यांकन राज्यों से प्राप्त फीडबैक, वैकल्पिक स्रोतों और अन्य कारकों के आधार पर क्रमिक अनुमानों पर आगे संशोधित होगा।वर्ष 2012-13 से आगे के वर्षों के तुलनात्मक अनुमानों के साथ वर्ष 2022-23 के लिए तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार विभिन्न फसलों के अनुमानित उत्पादन का ब्यौरा संलग्न है।
स्रोत: Indian Express Page 12
No Comments