ताजमहल के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश 

ताजमहल के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश 

ताजमहल के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश 

संदर्भ हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल परिसर के 500 मीटर के दायरे में किसी भी व्यावसायिक गतिविधि पर रोक लगा दी है। दरअसल ताजमहल के आसपास कई अवैध व्यावसाय पनप रहे हैं जो कोर्ट के पिछले आदेश का उल्लंघन करते हैं।

ताजमहल- ताजमहल, मुगल शहंशाह शाहजहां की कलात्मक अभिरूचि का प्रतिबिंब है। ताजमहल सहित इसके परिसर का निर्माण 1631 से 1653 में हुआ।

  • ताजमहल की वास्तुकला-
  • ताजमहल का निर्माण सफेद संगमरमर व लाल बलुआ पत्थर दोनों के प्रयोग से हुआ है। मुगलों ने हिंदू प्रथा के प्रतीकात्मक रूप सफेद रंग ब्राह्मण तथा लाल रंग क्षत्रिय के रूप में संयुक्त कर स्वयं को शासक सिद्ध करने का प्रयास किया है। इसके साथ स्वर्ग रूपक चार बाग पद्धति का प्रयोग किया गया है।
  • ताजमहल परिसर को 5 भागों में बांटा जाता है-
  1. यमुना नदी के उत्तर में चांदनी/महताब बाग
  2. रौजा ए मुनव्वरा(मकबरा), मस्जिद व जवाब इमारतें।
  3. चारबाग
  4. जिलौखाना
  5. ताजगंजी
  • यमुना नदी के उत्तर व मकबरे के दक्षिण में बाग की उत्तम संरचना, चार बाग प्रणाली के अनुसार बनाई गई है।
  • ताजमहल परिसर तीन ओर से मीनारों से घिरा यमुना की ओर खुला है। मुख्य प्रवेश द्वार संगमरमर से निर्मित एक विशाल संरचना है। परिसर के दो विपरीत छोरों पर दो समान इमारतें हैं। जिसमें पश्चिमी इमारत मस्जिद व पूर्वी इमारत जवाब़ है।
  • ताजमहल परिसर में आकर्षण का केंद्र उसका मकबरा है। यह 22 फीट ऊँचे व 313 वर्ग फीट के वर्गाकार चबूतरे पर बनी एक सममित संगमरमर की इमारत है। इसके शीर्ष में इण्डो इस्लामिक शैली में गुम्बद और छत्र/ फीनियल निर्मित किया गया है।

ताजमहल संरक्षण की आवश्यकता क्यों?

  • पिछले कुछ वर्षों से आगरा व  उसके आसपास के क्षेत्रों के अति प्रदूषित होने के कारण ताजमहल का रंग फीका पड़ने लगा है। जिससे स्मारक के क्षय होने की दर बढ़ने लगी है।
  • 2010 में राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (NEERI)की एक शोध रिपोर्ट के अनुसार ताजमहल को पर्यावरण मेंं वायु व जल प्रदूषण से खतरा है।
  • एक रिपोर्ट के अनुसार ताजमहल में क्षरण की स्थिति पर्यावरण में नाइट्रोजन ऑक्साइड व पर्टिकुलेट मैटर के उत्सर्जन में बढ़ोतरी के कारण हुई है।
  • नीरी की रिपोर्ट के अनुसार यमुना के जल प्रदूषित होना भी इसका एक कारण है। प्रदूषित जल में उत्पन्न कीड़े ताजमहल को नुकसान पहुँचाते हैं। पहले नदी की मछलियाँ इन कीड़ों को अपना भोजन बना लेती थी किंतु अति प्रदूषित यमुना में अब मछलियों के लुप्त होने से पारिस्थिकी तंत्र के साथ ताजमहल भी क्षय हो रहा है। 
  • ताजमहल के संगमरमर के रंग का सफेद से पीला, हरा और अब काला पड़ने लगा है।
  • वर्ष भर में ताजमहल को देखने के लिए 20-40 लाख लोग आते हैं जिनमें 2 लाख से अधिक लोग सिर्फ विदेशों से आते हैं। जो देश में पर्यटन से होने वाली आय का एक बड़ा हिस्सा जुटाने में सहायक होता है।

ताजमहल संरक्षण के लिए प्रयास-

  • ताजमहल के चारों ओर एक (Taj Trapezium Zone) TTZ जोन बनाया गया जिसके अनुसार ताजमहल के चारों ओर 10400 वर्ग किमी क्षेत्र का सीमांकन किया गया है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने 30 दिसंबर 1996 को TTZ  के अंतर्गत आने वाले उद्योगों विशेषकर कोयले से प्रचालित 292 उद्योगों को स्ठानांतरित या बंद करने के निर्देश दिए गए।
  • 2017 में न्यायालय ने ताजमहल की सुरक्षा हेतु TTZ प्राधिकरण को निर्देश दिए कि वे पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए व्यापक कार्य योजना तैयार करे।
  • भविष्य में ऐतिहासिक स्मारकों की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के 6 जिलों को TPZ जोन के अंतर्गत लिया गया है। इसके साथ ही ताजमहल संरक्षण के लिए सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत से संबंधित प्रधिकरण और वन व वन्य जीव से संबंधित प्रधिकरण आदि की विशेषज्ञता की आवश्यकता होगी।
  • 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय पुरात्त्व सर्वेक्षण के प्रति रूख कड़ा करते हुए उसे ताज संरक्षण के कार्यभार से मुक्त किया जा सकता है।
  • सुप्रीम कोर्ट के अनुसार TTZ के अधिसूचित क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल उद्योगों को स्थापित करने के लिए भी नीरी(National Environmental Research Institute) और सीईसी(Central Empowered Committee)  की अनुमति अनिवार्य होगी।

TTZ के उत्तरदायित्व-

  • ताजमहल को प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाना।
  • प्रदूषण को नियंत्रित करना।
  • ताजमहल के प्रदूषण के आँकड़ों का रिकॉर्ड रखना।
  • शहर के प्रदूषण का अध्ययन करना।

स्रोत

https://indianexpress.com/article/explained/explained-climate/how-pollution-insects-are-threatening-taj-mahal-and-what-supreme-court-has-said-8176610/

https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/1a/Taj_site_plan.png/800px-Taj_site_plan.png

Yojna IAS Daily current affairs Hindi med 28th September

No Comments

Post A Comment