राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2021

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2021

 

  • देश में ऊर्जा सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन के आगमन से पहले पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (PEDA) को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2021 से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। पंजाब को ऊर्जा संरक्षण में देश में पहला स्थान मिला है।
  • पंजाब को यह पुरस्कार 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर दिल्ली में होने वाले समारोह में दिया जाएगा|
  • अब तक राज्य में 77 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं और 184.12 मेगावाट की क्षमता वाली अन्य परियोजनाएं भी स्थापित की जा रही हैं.
  • इस साल जापान की मित्सुई कंपनी ने पंजाब रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम्स में 1 मिलियन डॉलर (करीब 30 करोड़) का निवेश करने का फैसला किया है। पंजाब रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड भारत की अग्रणी बायोमास सप्लाई चेन मैनेजमेंट कंपनी है।
  • ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ का उद्देश्य ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना और लोगों को जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करना है।
  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस हर साल 14 दिसंबर को ऊर्जा मंत्रालय के तहत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम वर्ष 2001 में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा अधिनियमित किया गया था। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो एक वैधानिक निकाय है जो भारत सरकार के अधीन आता है और ऊर्जा के उपयोग को कम करने के लिए नीतियों और रणनीतियों के विकास में मदद करता है।
  • भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम का उद्देश्य नीति निर्माण, वित्त प्रबंधन और ऊर्जा संबंधी परियोजनाओं के कार्यान्वयन में विशेषज्ञता वाले पेशेवर, योग्य और ऊर्जावान प्रबंधकों और लेखा परीक्षकों की भर्ती करना है।

Download yojna ias daily current affairs 14 December 2021

No Comments

Post A Comment