राष्ट्रीय किसान दिवस

राष्ट्रीय किसान दिवस

 

  • समाज के विकास में किसानों के योगदान को उजागर करने के लिए भारत में हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया जाता है।
  • भारत गांवों का देश है, जहां की अधिकांश आबादी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है।
  • ऐसे में ‘राष्ट्रीय किसान दिवस’ भारत के आम नागरिकों को किसानों की समस्याओं को जानने और बात करने का अवसर प्रदान करता है।
  • इस दिन का आयोजन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में किया जाता है।
  • चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुआ था। प्रधान मंत्री के रूप में चरण सिंह का कार्यकाल छोटा था।
  • वे दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और उन्होंने केंद्र सरकार में कई मंत्री पदों पर भी कार्य किया, साथ ही किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाओं को लागू किया, जबकि महत्वपूर्ण पदों पर उन्हें उत्तर प्रदेश जमींदारीउन्मूलन अधिनियम का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है।
  • चरण सिंह ने जमींदारी उन्मूलन, भूमि सुधार और किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने से संबंधित कई पुस्तकें भी लिखीं।
  • किसानों के कल्याण में चौधरी चरण सिंह के योगदान को देखते हुए सरकार ने इस दिन की शुरुआत वर्ष 2001 में की थी।

yojna-ias-daily-current-affairs-24-December-2021

No Comments

Post A Comment