राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021

 

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 की घोषणा की | इसमें 6 अलग-अलग पुरस्कार शामिल हैं |

  1. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
  2. अर्जुन पुरस्कार
  3. द्रोणाचार्य पुरस्कार
  4. ध्यानचंद पुरस्कार
  5. मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी
  6. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार:

  • इसे 1991-1992 में स्थापित किया गया | इस पुरस्कार को पहले राजीव गाँधी पुरस्कार के रूप में जाना जाता था |
  • यह भारत में किसी खिलाडी को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है |
  • यह पिछले चार वर्ष की अवधी में किसी खिलाडी द्वारा शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है |
  • इस पुरस्कार में एक पदक, एक प्रमाण पत्र व 25 लाख रु. दिया जाता है|

अर्जुन पुरस्कार:

  • इस पुरस्कार को भारत सरकार द्वारा 1961 में शुरू किया गया |
  • यह पुरस्कार पिछले 4 वर्ष की अवधी में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व, व अच्छे प्रदर्शन रखने वाले खिलाडियों को दिया जाता है |
  • इस पुरस्कार में 15 लाख रु., एक प्रमाण पत्र व अर्जुन की एक कांस्य की प्रतिमा दी जाती है|

द्रोणाचार्य पुरस्कार:

  • खेलो में अच्छे प्रशिक्षण देने वाले के लिए (कोचों/गुरु) के लिए वर्ष 1985 में यह पुरस्कार शुरू किया गया था |
  • इस पुरस्कार में 15 लाख रु., एक सम्मानपत्र व द्रोणाचार्य की एक कांस्य की प्रतिमा दी जाती है |

ध्यानचंद पुरस्कार:

  • इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2002 में हुयी थी |
  • इस पुरस्कार में 10 लाख रु., ध्यानचंद की एक प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र दिया जाता है|

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी:

  • इस पुरस्कार की स्थापना 1956-57 में हुयी थी | यह पुरस्कार विश्वविद्यालय स्तर पर खेल प्रदर्शन के लिए दी जाती है |
  • यह पिछले 1 वर्ष में विश्वविद्यालयों के बीच होने वाले खेलो में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को दी जाती है |

 राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार:

  • इस पुरस्कार की स्थापना 2002 में हुयी थी|
  • यह पुरस्कार राज्य/राष्ट्रीय स्तर के खेल निकायों, NGO, निजी व सरकारी क्षेत्रों, खेल नियंत्रण बोर्ड जिन्होंने खेल को आगे बढाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्हें दिया जाता है|  

 खेलों के लिए सरकार की योजनायें:

  • राष्ट्रीय खेल प्रतिभा प्रतियोगिता योजना|
  • खेलो इंडिया |
  • राष्ट्रीय खेल कोष|
  • विशेष क्षेत्र खेल योजना |
  • भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र योजना|
No Comments

Post A Comment