25 Jul राष्ट्रीय प्रसारण दिवस 2023
पाठ्यक्रम: जीएस 2 / विविध
संदर्भ-
- प्रतिवर्ष 23 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह रेडियो प्रसारण दिवस के सम्मान के लिए मनाया जाता हैं।
प्रमुख बिन्दु-
- यह महत्वपूर्ण दिन भारत के पहले रेडियो प्रसारण की शुरुआत का प्रतीक है, जिसे “ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर)” के रूप में जाना जाता है।
- भारत में रेडियो प्रसारण सेवाओं को 1923 में ब्रिटिश शासन के दौरान बॉम्बे के रेडियो क्लब की एक पहल के रूप में पेश किया गया था।
- भारत का पहला रेडियो प्रसारण 23 जुलाई,1927 में भारतीय प्रसारण कंपनी (IBC) के अंतर्गत बॉम्बे स्टेशन से रेडियो का प्रसारण शुरू हुआ था।
- प्रसिद्ध आकाशवाणी धुन की रचना 1930 में भारतीय यहूदी शरणार्थी वाल्टर कॉफमैन ने की थी।
- 1936 में, भारतीय राज्य प्रसारण सेवा ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) बन गई।
- आकाशवाणी 1941 में ब्रिटिश भारत में सूचना और प्रसारण विभाग के दायरे में आया।
- 1956 में, ऑल इंडिया रेडियो के लिए आधिकारिक तौर पर “आकाशवाणी” नाम अपनाया गया था, जो रवींद्रनाथ टैगोर की 1938 की कविता “आकाशवाणी” से प्रेरित था, जिसका अर्थ है “आकाश से आवाज या घोषणा”।
- हाल ही में, सूचना और प्रसारण मंत्रालय (आई एंड बी) ने कानून के एक प्रावधान को लागू करने का फैसला किया है जिसके द्वारा प्रसार भारती के रेडियो नेटवर्क को अब केवल आकाशवाणी कहा जाएगा।
- 2023 में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस की थीम रेडियो एंड पीस है। यह थीम शांति स्थापित करने के एक स्वतंत्र माध्यम के रूप में रेडियो की भूमिका पर केंद्रित है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
- आकाशवाणी का महानिदेशालय प्रसार भारती के अधीन कार्य करता है।
- प्रसार भारती एक सांविधिक स्वायत्त निकाय है जिसे प्रसार भारती अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था और यह 1997 में अस्तित्व में आया था।
- यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत देश का लोक सेवा प्रसारक है।
- आज, आकाशवाणी दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक है।
- विदेश सेवा प्रभाग से इसके कार्यक्रम 11 भारतीय और 16 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किए जाते हैं, जो 100 से अधिक देशों तक पहुंचते हैं।
- 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में घोषित किया था, क्योंकि इसी दिन 1946 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना की गई थी।
- यूनेस्को अपने रेडियो स्टेशनों के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के साथ ग्लोबल लेवल पर विश्व रेडियो दिवस की गतिविधियों का को-ऑर्डिनेशन करता है।
स्रोत: IE
No Comments