सिक्किम राज्य स्थापना दिवस

सिक्किम राज्य स्थापना दिवस

 

  • सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस 16 मई 2022 को मनाया गया। सिक्किम 16 मई 1975 को भारत संघ का 22वां राज्य बना।

इस हिमालयी राज्य के भारतीय संघ में शामिल होने से संबंधित घटनाएँ:

  • सिक्किम पर 1975 तक नामग्याल वंश का शासन था। इस वंश का पहला ‘चोग्याल’ (राजा) फुंतसोग नामग्याल था।
  • भारत की आजादी के तीन साल बाद, वर्ष 1950 में सिक्किम और भारत गणराज्य के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। समझौते के तहत, सिक्किम ने भारत संघ के भीतर एक ‘संरक्षित’ राज्य के रूप में अपना दर्जा बरकरार रखा।
  • सितंबर 1974 में, चोग्यालों ने सिक्किम में जनमत संग्रह की मांग की। इस जनमत संग्रह में 5 प्रतिशत प्रतिभागियों ने भारत में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया, जबकि 45 प्रतिशत ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।
  • 15 मई 1975 को, भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने एक संवैधानिक संशोधन पर हस्ताक्षर किए, और एक दिन बाद, सिक्किम भारत का 22वां राज्य बन गया; और इसके साथ ही चोग्याल का पद भी समाप्त कर दिया गया।

संबंधित तथ्य:

  • आंग्ल-नेपाली युद्ध/गोरखा युद्ध (1814 से 1816) के दौरान, सिक्किम ने ईस्ट इंडिया कंपनी का पक्ष लिया। कंपनी ने इस युद्ध में नेपाली सेना को हराकर सिक्किम पर विजय प्राप्त की, और नेपाल ने 1780 में सिक्किम द्वारा जबरन कब्जा किए गए क्षेत्रों को वापस सिक्किम को सौंप दिया।
  • मार्च 1861 में हस्ताक्षरित तुमलोंग की संधि के तहत सिक्किम एक ब्रिटिश संरक्षक बन गया।

Download  yojna daily current affairs hindi  18 may 2022

No Comments

Post A Comment