गोवा मुक्ति दिवस: 19 दिसंबर

गोवा मुक्ति दिवस: 19 दिसंबर

 

  • गोवा मुक्ति दिवस हर साल 19 दिसंबर को मनाया जाता है। हाल ही में भारतीय नौसेना ने गोवा के मुक्ति दिवसके60 वर्षके उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

प्रमुख बिंदु:

  • ये दिन उस अवसर को चिह्नित करता है जब भारतीय सशस्त्र बलों ने वर्ष 1961 में गोवा को 450 वर्षों के पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया था।
  • वर्ष 1510 में पुर्तगालियों ने भारत के कई हिस्सों पर अपना आधिपत्य जमा लिया, लेकिन 19वीं सदी के अंत तक भारत में पुर्तगाली उपनिवेश गोवा, दमन, दीव, दादरा, नगर हवेली और अंजेदिवा द्वीप (गोवा) तक सीमित हो गए।
  • 15 अगस्त 1947 को जैसे ही भारत को स्वतंत्रता मिली, भारत ने पुर्तगालियों से अपने क्षेत्र सौंपने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
  • गोवा मुक्ति आंदोलन एक छोटे पैमाने के विद्रोह के रूप में शुरू हुआ लेकिन 1940 और 1960 के बीच अपने चरम पर पहुंच गया।
  • 1961 में, पुर्तगालियों के साथ राजनयिक प्रयासों की विफलता के बाद, ऑपरेशन विजय द्वारा भारत सरकार द्वारा 19 दिसंबर को दमन और दीव और गोवा को भारतीय मुख्य भूमि में शामिल कर लिया गया था।
  • 30 मई 1987 को इस क्षेत्र को विभाजित कर गोवा का गठन किया गया और दमन और दीव को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।
  • 30 मई को गोवा के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गोवा

  • स्थान: गोवा कोंकण के नाम से जाने जाने वाले क्षेत्र में भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है और भौगोलिक रूप से पश्चिमी घाट द्वारा दक्कन के उच्चभूमि से अलग किया गया है।
  • राजधानी: पणजी
  • राजभाषा: कोंकणी
  • कोंकणी आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से एक है।
  • इसे 1992 के 71वें संशोधन अधिनियम द्वारा मणिपुरी और नेपाली भाषा के साथ आठवीं अनुसूची में जोड़ा गया था।
  • सीमा: यह उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व और दक्षिण में कर्नाटक और इसके पश्चिमी तट पर अरब सागर से घिरा हुआ है।

भूगोल

  • गोवा का उच्चतम बिंदु सोनसोगोर है।
  • गोवा के उत्तर में तेरेखोल नदी बहती है जो गोवा को महाराष्ट्र से अलग करती है, राज्य की अन्य प्रमुख नदियों में मांडवी, जुआरी, चापोरा, राखोल, गलगीबाग, कुंबरजुआ नहर, तलपोना और साल आदि शामिल हैं।
  • गोवा का अधिकांश मृदा आवरण लेटराइट से बना है।

वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान:

  • डॉ. सलीमअली पक्षीअभ्यारण्य
  • महादेई वन्यजीव अभयारण्य
  • नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य
  • कोटिगाओ वन्यजीव अभयारण्य
  • भगवान महावीर अभयारण्य
  • मोलेम राष्ट्रीय उद्यान
No Comments

Post A Comment