भारत और इण्डो पैसिफिक इकोनोमिक फ्रेमवर्क (IPEF) 

भारत और इण्डो पैसिफिक इकोनोमिक फ्रेमवर्क (IPEF) 

भारत और इण्डो पैसिफिक इकोनोमिक फ्रेमवर्क (IPEF) 

संदर्भ- इण्डियन एक्सप्रैस के अनुसार भारत को सक्रिय व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय व्यापार के साथ बहुपक्षीय समझौतों को भी महत्व देना चाहिए।

भारत और व्यापार समझौते-

  • भारत सरकार ने 2019 में क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी(RCEP) के बाहर जाने का मार्ग चुना। क्योंकि भारत अनुचित प्रतिस्पर्धा से बचना चाहता था।
  • ऑस्ट्रिया व संयुक्त अरब अमीरात के साथ दो संयुक्त व्यापार समझौते किए हैं-
  1. भारत ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (IND-AUS ECTA)
  2. संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक FTA
  3. यूके, कनाडा, यूरोपीय संघ के साथ भी FTA पर कार्य कर रहा है।

लाभ- इन समझौतों से भारत के उद्योगों को भायदा होगा जैसे- गहने, कीमती पत्थर ,चमड़ा, कपड़ा, खाना, कृषि उत्पाद, इंजीनियरिंग उत्पाद, चिकित्सा उपकरण आदि। 

  • IPEF से भारत ने अभी के लिए बाहर निकलने का मार्ग चुना है।

IPEF- 

  • 23 मई 2022 को अमेरिका क राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रारंभ किया।
  • इसमें 14 सदस्य देश शामिल थे।
  1. ऑस्ट्रेलिया
  2. ब्रुनेई
  3. फिजी
  4. इंडोनेशिया 
  5. जापान
  6. मलेशिया
  7. न्यूजीलैण्ड
  8. फिलीपींस
  9. सिंगापुर 
  10. दक्षिण कोरिया
  11. थाइलैण्ड
  12. संयुक्त राज्य अमेरिका
  13. वियतनाम
  14. और भारत जो हाल ही में IPEF से हट चुका है।
  • इसके 4 स्तंभ हैं- 
  1. निष्पक्ष व लचीला व्यापार
  2. आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन
  3. स्वच्छ ऊर्जा, डिकार्बोनाइजेशन
  4. कर और भ्रष्टाचार विरोधी
  • IPEF में डिजिटल गवर्नेंस के कुछ बिंदु भारत सरकार की नीतियों के पक्ष में नहीं है। डाटा लोकलाइजोशन व क्रॉस बॉर्डर डेटा फ्लो पर भारत और अमेरिकी कंपनियों के साथ विवाद होता रहा है। ऐसे कुछ मुद्दों के कारण भारत ने IPEF से हटने का भैसला किया है।
  • IPEF से बाहर होने के समय चुनौतियाँ-
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पूर्वानुमान के अनुसार वैश्विक विकास दर 3.6% से घटकर 3.2% हो गया है। 
  • साथ ही वैश्विक व्यापार के पूर्वानुमान के अनुसार वस्तुओं और सेवाओं का विश्व व्यापार भी 4.1% तक कम हो गया है।
  • भारत की निर्यात वृद्धि जुलाई में 2.1% रह गई जबकि अगस्त 2022 में यह 1.2% कम हो गई।
  • भारत को गोपनीयता और डेटा के संबंध में डिजिटल ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता है।

स्रोत-

https://indianexpress.com/

 

No Comments

Post A Comment