राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक

राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक

सिलेबस: जीएस 2 /स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा

संदर्भ-

  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (7 जून) के अवसर पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 5 वां राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (एसएफएसआई) जारी किया।

राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI)

पृष्ठभूमि-

  • इसे भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 2018-19 में शुरू किया था।

उद्देश्य:-

  • एसएफएसआई का उद्देश्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और पूरे देश में खाद्य सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में सकारात्मक बदलाव को उत्प्रेरित करना है।

 कार्यप्रणाली:

  • सूचकांक खाद्य सुरक्षा के छह अलग-अलग पहलुओं में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है।–
  1. मानव संसाधन एवं संस्थागत डाटा (कुल – 18%)
  2. अनुपालन (Compliance) (कुल-28%)
  3. खाद्य परीक्षण– अवसंरचना एवं निगरानी (कुल – 17%)
  4. प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण (कुल – 8%)
  5. उपभोक्ता सशक्तीकरण (कुल- 19%)
  6. राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक में सुधार (10%)

वर्ष 2022-23 के लिए, निम्नलिखित टॉपर्स हैं –

  • बड़े राज्यों में, केरल ने शीर्ष रैंकिंग हासिल की, उसके बाद पंजाब और तमिलनाडु का स्थान है।
  • छोटे राज्यों में गोवा ने शीर्ष पर रहा और मणिपुर तथा सिक्किम क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे।
  • केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू और कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ ने क्रमशःपहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस-

  • हर साल 7 जून के दिन विश्व स्वास्थ्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के बारे में खाद्य उत्पादक, उपभोक्ता और सरकार को जागरूक करना है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) संयुक्त संगठनों के सहयोग से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने के लिए मिलकर काम करते हैं।
  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस को मनाने के लिए हर वर्ष एक थीम तय की जाती है। इस वर्ष यानी 2023 की थीम तय की गई है ”खाना मानक जीवन बचाते हैं’ (food standard saves life).” इस थीम का उद्देश्य खाने के लिए तय मानकों के महत्व को बताना है।

पृष्ठभूमि:

  • 2016 में कोडेक्स एलेमेंट्रिस कमीशन ने संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के भीतर विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की घोषणा करने का प्रस्ताव रखा।
  • 20 दिसंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में घोषित करने के लिए संकल्प 73/250 को अपनाया

कोडेक्स एलेमेंट्रिस कमीशन के विषय में:

  • यह आयोग वर्ष 1963 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक अंतर-सरकारी निकाय है
  • इसकी बैठक FAO के मुख्यालय (रोम) में आयोजित होती है।
  •  इसे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा और खाद्य व्यापार में उचित व्यवहार सुनिश्चित करने के लिये स्थापित किया गया था।
  • इसका नियमित सत्र जिनेवा और रोम के बीच बारी-बारी से एक वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है।
  •  वर्तमान में इस कमीशन के कुल 189 (188 देश और यूरोपीय संघ) सदस्य हैं।
  • भारत 1964 में कमीशन का सदस्य है।
  • तिमोर-लेस्त 2018 में इसमें शामिल होने वाला नवीनतम देश है।

स्रोत: PIB

No Comments

Post A Comment