साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी: 15/11/2021 से 20/11/2021

2

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी: 15/11/2021 से 20/11/2021

1 / 12

प्रश्न:1 आदि शंकराचार्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. उन्होंने द्वैतवाद के सिद्धांत को प्रतिपादित किया।
2. उन्होंने शिंगेरी, पुरी, द्वारका और बद्रीनाथ में चार मठों की स्थापना की।
3. वे बौद्ध दार्शनिकों के विरोधी थे।
4. उनकी प्रमुख रचनाओं में ब्रह्मसूत्रभाष्य और भजगोविंदा स्तोत्र शामिल हैं।
 उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

2 / 12

प्रश्न:2  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. तेंदुआ भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया में ही पाया जाता है।
2. तेंदुए को IUCN रेड लिस्ट के अंतर्गत लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
3. वर्ष 2014 के बाद से भारत में तेंदुओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

3 / 12

प्रश्न:3 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. कामेंग नदी एक सीमा पार नदी है जो तिब्बत के पठार से निकलती है।
2. कामेंग नदी ब्रह्मपुत्र नदी की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है।
3. डफला पहाड़ियाँ कामेंग नदी के पूर्व में स्थित हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

4 / 12

प्रश्न:4 भारत-फ्रांस संबंधों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. दोनों देश ऑकस' (AUKUS) नामक एक नए सुरक्षा गठबंधन का हिस्सा हैं।
2. दोनों देशों के बीच पारस्परिक ‘लॉजिस्टिक्स सपोर्ट एग्रीमेंट’ के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गए हैं।
3. फ्राँस हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) का सदस्य है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

5 / 12

प्रश्न:5 निम्नलिखित में से कौन-सा/से पराली जलाने (Stubble Burning) का/के प्रतिकूल प्रभाव है/हैं?
1. वातावरण में उत्सर्जित ज़हरीले प्रदूषकों में कार्सिनोजेनिक पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन होता है।
2. यह मिट्टी में पोषक तत्त्वों को नष्ट कर देता है, जिससे यह कम उपजाऊ हो जाता है।
3. इससे मिट्टी में नमी और उपयोगी रोगाणुओं को नुकसान होता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

6 / 12

प्रश्न:6 ‘खाद्य मूल्य सूचकांक’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसे खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी किया जाता है।
2. यह खाद्य वस्तुओं की एक टोकरी की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में मासिक परिवर्तन को मापता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

7 / 12

प्रश्न:7 'वियना वर्गीकरण (VCL)' किससे संबंधित है?

8 / 12

प्रश्न:8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. पद्म भूषण पद्म पुरस्कारों के पदानुक्रम में सर्वोच्च है, उसके बाद पद्म विभूषण और पद्म श्री हैं।
2. पद्म पुरस्कार की एक उच्च श्रेणी किसी व्यक्ति को पहले के पद्म पुरस्कार से कम-से-कम पाँच साल के अंतराल के बाद ही प्रदान की जा सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

9 / 12

प्रश्न:9 शिकागो कन्वेंशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह हवाई क्षेत्र की स्वतंत्रता के लिये मानक निर्धारित करता है।
2. इसने अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की स्थापना की।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

10 / 12

प्रश्न:10 'ग्लोबल ड्रग पॉलिसी इंडेक्स 2021' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह ड्रग्स एंड क्राइम पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNODC) द्वारा जारी किया गया है।
2. सूचकांक का पहला संस्करण वर्ष 2019 में जारी किया गया था।
3. सूचकांक में भारत 18वें स्थान पर है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

11 / 12

प्रश्न: 11 यमुना नदी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह निम्न हिमालय में बंदरपूंछ चोटी के पास से निकलती है।
2. लखवाड़-व्यासी बांध और ताज़ेवाला बैराज बांध यमुना नदी पर निर्मित हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

12 / 12

प्रश्न:12 निम्नलिखित में से कौन से भारतीय शहर यूनेस्को के ‘रचनात्मक शहरों का नेटवर्क’ (UCCN) में शामिल हैं?
1. हैदराबाद
2. वाराणसी
3. जयपुर
4. श्रीनगर
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये: