06 Nov ग्रीवा कैंसर: HPV वैक्सीन
- एक रिसर्च में पाया गया की HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन से ग्रीवा कैंसर से बचाव किया जा सकता है|
- यह टिका 2000 के दशक में ही बन गया था लेकिन यह अभी पता चला है कि इससे ग्रीवा कैंसर से बचाव किया जा सकता है|
- HPV वैक्सीन से UK में महिलाओं के ग्रीवा कैंसर के मामलों में 87% कमी आई है जिन्होंने यह वैक्सीन 12 या 13 वर्ष की उम्र में लिया था|
ग्रीवा कैंसर:
- यह कैंसर महिलाओं के गर्भाशय के ग्रीवा की कोशिकाओं में होता है HPV वायरस के संपर्क में आने से|
- इस वायरस के संपर्क में आने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है और अगर कुछ वर्षों तक वायरस शरीर मर जीवित रह गया तो ग्रीवा कोशिकाएं कैंसर से ग्रषित हो जाती है|
HPV वायरस:
- यह वायरस प्रजनन ट्रैक का सबसे आम संक्रमण है, इसके 100 से भी अधिक प्रकार है|
- इनमे से 40 से अधिक HPV तो यौन संपर्क के माध्यम से फैलते है| और इनसे जननांग, गुदा, गर्भाशय ग्रीवा, पेनाइल, योनि आदि में कैंसर का संक्रमण होता है|
उपरोक्त रोगों के लिए कुछ टीके भी उपलब्ध हैं-
- गार्डासिल
- सेर्वेरिक्स
- गार्डासिल 9
ग्रीवा कैंसर:भारत-
- भारत में सामान्य कैंसर के 17% तथा ग्रीवा कैंसर के 27% मामले पाए जाते है|
- भातर में दो टीको क्वाडरिवेलेंट व सेर्वेरिक्स को 2008 में मान्यता दे दी गयी थी और एक गैर-वैलेन्ट वैक्सीन को 2018 में मान्यता मिली थी|
- अभी भारत में पुरुषों के लिए इस वैक्सीन की सिफारिश नही की गयी है|
कैंसर से निपटने के लिए कुछ भारतीय पहल:
- राष्ट्रीय कैंसर ग्रिड|
- कैंसर, मधुमेह,ह्रदय रोग और स्ट्रोक की रोकथाम व नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम|
No Comments