31 Jul भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2023
पाठ्यक्रम: सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र –2 , सरकारी नीतियां और हस्तक्षेप
संदर्भ-
- हाल ही में, केंद्र सरकार द्वारा भारतीय प्रबंध संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2023 के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति प्रत्येक संस्थान के विजिटर होंगे।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक के बारे में-
- इस विधेयक को भारत के राष्ट्रपति को न केवल प्रत्येक आईआईएम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के अध्यक्ष नियुक्त करने का शक्ति मिल जाएगा, बल्कि इन संस्थानों के निदेशक को नियुक्त करने के साथ-साथ उन्हें हटाने का शक्ति मिल जाएगा।
- आईआईएम एक्ट 2017 में संशोधन करने का सुझाव दिया गया है ताकि विजिटर को आईआईएम के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स चेयर का प्रस्ताव देने की अनुमति मिल सके।
- आईआईएम निदेशकों की नियुक्ति करते समय विजिटर को अधिक अधिकार प्रदान करने के लिए अधिनियम की धारा 16 में बदलाव किया जाएगा।
- इसमें राष्ट्रपति को सभी आईआईएम का विजिटर बनाने का प्रस्ताव है।
-
- एक नई धारा, 10क जोड़ी जाएगी ताकि राष्ट्रपति प्रत्येक संस्थान के कुलाध्यक्ष होंगे।
- यह केंद्र सरकार को उक्त बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के निलंबन या विघटन के मामले में एक अंतरिम बोर्ड का गठन करने का अधिकार देगा।
मुख्य विशेषताएं-
- 2017 आईआईएम एक्ट ने बीओजी को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का अधिकार दिया,यह अधिकार किसी भी उद्योग, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, सार्वजनिक प्रशासन या किसी भी अन्य क्षेत्र में लागू हो सकता है।
- विधेयक में राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरी संस्थान, मुम्बई का नाम बदलकर भारतीय प्रबंधन संस्थान, मुम्बई करने का भी प्रस्ताव है।
- अधिनियम की धारा 17, जो निदेशक के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए बोर्ड को शक्तियां प्रदान करती है, को विधेयक में हटा दिया गया है।
- “संस्थान के समन्वय मंच” पर वर्तमान अधिनियम की धारा 29 में भी संशोधन किया जाएगा ताकि कुलाध्यक्ष द्वारा नामित किया जाने वाला एक प्रतिष्ठित व्यक्ति फोरम का अध्यक्ष होगा।
चिंता-
- आईआईएम ने पहले इस अवधारणा का विरोध किया क्योंकि उन्हें लगा कि इससे उनकी स्वायत्तता सीमित हो जाएगी।
- जब विधेयक ने उन्हें निदेशकों की नियुक्ति सहित सभी मामलों में पूर्ण स्वायत्तता प्रदान की तो वे मान गए। और अब उन्हें आईआईटी, एनआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की तरह शासित किया जाएगा।
स्रोत: TH
प्रश्न– निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- भारतीय प्रबंध संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2023 के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति प्रत्येक संस्थान के विजिटर होंगे।
- आईआईएम एक्ट 2017 में संशोधन करने का सुझाव दिया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही हैं?
(a) केवल -1
(b) केवल -2
(c) सभी विकल्प सही हैं
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (c)
मुख्य परीक्षा : भारतीय प्रबंध संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2023 किस प्रकार से भारतीय प्रबंध संस्थान को विनियमित करेगा चर्चा करे?
No Comments