05 Nov राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 की घोषणा की | इसमें 6 अलग-अलग पुरस्कार शामिल हैं |
- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
- अर्जुन पुरस्कार
- द्रोणाचार्य पुरस्कार
- ध्यानचंद पुरस्कार
- मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी
- राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार:
- इसे 1991-1992 में स्थापित किया गया | इस पुरस्कार को पहले राजीव गाँधी पुरस्कार के रूप में जाना जाता था |
- यह भारत में किसी खिलाडी को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है |
- यह पिछले चार वर्ष की अवधी में किसी खिलाडी द्वारा शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है |
- इस पुरस्कार में एक पदक, एक प्रमाण पत्र व 25 लाख रु. दिया जाता है|
अर्जुन पुरस्कार:
- इस पुरस्कार को भारत सरकार द्वारा 1961 में शुरू किया गया |
- यह पुरस्कार पिछले 4 वर्ष की अवधी में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व, व अच्छे प्रदर्शन रखने वाले खिलाडियों को दिया जाता है |
- इस पुरस्कार में 15 लाख रु., एक प्रमाण पत्र व अर्जुन की एक कांस्य की प्रतिमा दी जाती है|
द्रोणाचार्य पुरस्कार:
- खेलो में अच्छे प्रशिक्षण देने वाले के लिए (कोचों/गुरु) के लिए वर्ष 1985 में यह पुरस्कार शुरू किया गया था |
- इस पुरस्कार में 15 लाख रु., एक सम्मानपत्र व द्रोणाचार्य की एक कांस्य की प्रतिमा दी जाती है |
ध्यानचंद पुरस्कार:
- इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2002 में हुयी थी |
- इस पुरस्कार में 10 लाख रु., ध्यानचंद की एक प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र दिया जाता है|
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी:
- इस पुरस्कार की स्थापना 1956-57 में हुयी थी | यह पुरस्कार विश्वविद्यालय स्तर पर खेल प्रदर्शन के लिए दी जाती है |
- यह पिछले 1 वर्ष में विश्वविद्यालयों के बीच होने वाले खेलो में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को दी जाती है |
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार:
- इस पुरस्कार की स्थापना 2002 में हुयी थी|
- यह पुरस्कार राज्य/राष्ट्रीय स्तर के खेल निकायों, NGO, निजी व सरकारी क्षेत्रों, खेल नियंत्रण बोर्ड जिन्होंने खेल को आगे बढाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्हें दिया जाता है|
खेलों के लिए सरकार की योजनायें:
- राष्ट्रीय खेल प्रतिभा प्रतियोगिता योजना|
- खेलो इंडिया |
- राष्ट्रीय खेल कोष|
- विशेष क्षेत्र खेल योजना |
- भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र योजना|
No Comments