हिमालयन भूरा भालू

हिमालयन भूरा भालू

सिलेबस: जीएस -3/ पर्यावरण

संदर्भ-

  • हाल ही में, जम्मू-कश्मीर वन्यजीव विभाग ने उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा जिले के रजवारा में एक हिमालयी भूरे भालू को पकड़ा गया है यह भालू वहाँ के कब्रों को नुकसान पहुंचा रहा था।

प्रमुख बिन्दु-

  • हिमालयी भूरा भालू हिमालय के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सबसे बड़े मांसाहारी जीवों में से एक है।
  • यह मुख्य रूप से भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान के उत्तरी भागों के साथ-साथ पश्चिमी चीन और नेपाल में भी पाया जाता है।
  • भारत में यह पश्चिमी हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3000-5000 मीटर की ऊँचाई पर पाया जाता है।

हिमालयन भूरा भालू के बारे में-

  • वैज्ञानिक नाम: उर्सस आर्कटोस इसाबेलिनस (Ursus Arctos Isabellinus)
  • आहार: भूरे भालू बहुत अनुकूलनीय होते हैं और इंसानों की तरह वे कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। बड़े मांसाहारी जीवों में से एक है। जिनमें, छोटे क्रस्टेशियन कीड़े, पौधों की जड़ें, छोटे घास के अंकुर बीज, बकरियां, भेड़ आदि के सक्षम शिकारी हैं।
  •  विशेषताएं: हिमालयी भूरे भालू कश्मीर में पाया जाने वाला सबसे बड़ा स्तनपायी है, जिसमें वयस्क व्यक्ति 250 किलोग्राम या उससे अधिक वजन के होते हैं।
  •  आवास: यह 3000-5000 मीटर तक की ऊंचाई पर रहते हैं।
  • वितरण: यह मुख्य रूप से भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान के उत्तरी भागों के साथ-साथ पश्चिमी चीन और नेपाल में भी पाया जाता है। भारत में, भूरे भालू केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में 23 संरक्षित क्षेत्रों (PAs) में मौजूद हैं।

  • जनसंख्या: ब्राउन बियर की उनकी वैश्विक संख्या 1,000 से कम होने का अनुमान है और संभवतः भारत में इसका आधा है (भारत में केवल अनुमानित 500 भूरे भालू ही शेष हैं)।
  • खतरे: आवास अतिक्रमण, पर्यटन और चराई के दबाव जैसे विभिन्न मानवजनित दबावों के कारण निवास स्थान का विनाश। वर्तमान में हिमालयी क्षेत्र में आवास विखंडन के कारण ये मानव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पलायन कर रहे हैं।
  • जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों द्वारा पश्चिमी हिमालय में किए गए अध्ययन में वर्ष 2050 तक भालू के निवास के लगभग 73% की भारी गिरावट की भविष्यवाणी की गई थी।
  • हिमालयन भूरा भालू की आईयूसीएन लाल सूची की स्थिति: यह आई.यू.सी.एन. की लाल सूची में गंभीर रूप से संकटग्रस्त (CE) की श्रेणी में और साइट्स की अनुसूची II में शामिल है।

yojna daily current affairs hindi med 10th June 2023

No Comments

Post A Comment