गोगरा हॉट स्प्रिंग।

गोगरा हॉट स्प्रिंग।

गोगरा हॉट स्प्रिंग।

संदर्भ- भारत और चीनी सैनिकों ने 16 वी सैन्य वार्ता में सहमत होने के बाद हॉट स्प्रिंग में विघटन शुरु कर दिया है।

गोगरा हॉट स्प्रिंग- वर्तमान में गोगरा हॉट स्प्रिंग भारत चीन के बीच विवादित स्थल है। जो लद्दाख में चांग चेनमो नदी घाटी पर एक शिविर व भारतीय सीमा चौकी का स्थान है।

भौगोलिक रूप से यहाँ पर सल्फर युक्त गरम पानी का झरना है जिस कारण इसका नाम हॉट स्प्रिंग रखा गया है। प्राकृतिक रूप से गरम पानी पृथ्वी के आंतरिक भाग में स्थित मैग्मा के कारण होता है।जब चट्टानों की दरारों से यह मैग्मा बाहरी परत में आ जाता है तो वह चट्टानों के साथ चट्टानों के संपर्क में स्थित जल को भी गरम कर देता है। कहा जाता है कि यह गर्म जल औषधीय गुणों से भरपूर, गठिया जैसे रोगों को दूर करता है। ऐतिहासिक रूप से इस झरने का नाम क्याम था, चीन निवासी इसे आज भी क्याम बुलाते हैं। इसे भारत में पैट्रोलिंग पॉइंट 15 भी कहा जाता है। 

पैट्रोलिंग पॉइण्ट-

  • यह सीमा रेखा मुख्य रूप से LAC के पास स्थित गश्त बिंदु या स्थल हैं जहाँ निश्चित समयांतराल के बाद सैन्य निरीक्षण किया जाता है।
  • इन स्थलों में सेना तैनात नहीं होती।
  • यह वे स्थल हैं जो सामरिक रूप से विशेष नहीं हैं। किंतु सीमा रेखा के रूप में अत्यंत विशेष हैं।
  • वर्तमान में 23 गश्त बिंदु हैं-
  • कराकोरम दर्रे के पास गश्त बिंदु 1से 3 हैं।
  • देपसांग के मैंदानों में गश्त बिंदु 8 और 9 हैं।
  • राकी नाला से जीवन नाला तक गश्त बिंदु 10,11A,व 13हैं।
  • गालवान घाटी गश्त बिंदु 14 है जो अतिसंवेदनशील है।
  • कुंग्रांग व गैलवान बेसिन के बीच गश्त बिंदु 15 है।
  • कुगरंग नदी घाटी में गश्त बिंदु 16,17 व 17A है। 
  • सिलुंग बरमा से पैंगोंग त्सो की ओर गश्त बिंदु 18-23 हैं जो पहचाने गए हैं।

16 वीं सैन्य वार्ता– 

  • पूर्वी लद्दाख क्षेत्र सहित LAC  के शेष क्षेत्रों में चीन की सेना के आगे बढ़ने और 5 मई 2020 को भारत चीन सेना में सैन्य झड़प के बाद लगातार भारत व चीन सैन्य वार्ता करते नजर आ रहे हैं। 
  • पूर्वी लद्दाख में भारत व चीन ने 50-60 हजार सैनिक तैनात किए थे।
  • 31 जुलाई 2021 को कमांडर रैंक की 12वी सैन्य वार्ता के बाद, अगस्त 2021 में भारत व चीन के सैनिकों ने गोगरा से हटना स्वीकार किया था।
  •  हाल ही में भारत व चीन के बीच हुई वार्ता के बाद दोनो देशों की सेनाओं ने शेष क्षेत्रों से भी हटना शुरु कर दिया है।
  • वार्ता के सफल होने से LAC पर शांति बने रहने की संभावना है। 

सीमा पर आतंकी घटनाओं के नियंत्रण के प्रयास-

  • उच्च स्तरीय प्रौद्योगिकी (रडार, द्रोन) के प्रयोग से सीमा पर रणनीति में निरंतर सुधार।
  • उत्तर पूर्वी सेना को चीनी सेना पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश
  • क्षमता निर्माण व बुनियादी ढांचे जैसे सड़क,पुल, हैलीपैड, रसद आदि को मजबूत करने की आवश्यकता है।

स्रोत

https://www.hindustantimes.com/

Yojna IAS Daily current affairs Hindi med 9th September

 

No Comments

Post A Comment