गोवा स्थापना दिवस

गोवा स्थापना दिवस

 

  • गोवा के स्थापना दिवस (30 मई) पर प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों को बधाई दी|

गोवा की भौगोलिक स्थिति:

  • गोवा कोंकण के नाम से जाने जाने वाले क्षेत्र में भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है और भौगोलिक रूप से पश्चिमी घाट द्वारा दक्कन के उच्चभूमि से अलग किया गया है।
  • राजधानी: पणजी।
  • राजभाषा: इसकी आधिकारिक भाषा कोंकणी है जो आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से एक है।

सीमाएँ:

  • यह उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व और दक्षिण में कर्नाटक से घिरा हुआ है और अरब सागर इसका पश्चिमी तट बनाता है।

इतिहास:

  • भारत ने स्वतंत्रता प्राप्ति के साथ 15 अगस्त 1947 को पुर्तगालियों से उनके क्षेत्र को वापस करने का अनुरोध किया, लेकिन पुर्तगालियों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
  • राजनयिक प्रयासों की विफलता के बाद, इसे 19 दिसंबर, 1961 को गोवा में भारतीय नौसेना, वायु सेना और सेना द्वारा ‘ऑपरेशन विजय’ आयोजित करके पुर्तगालियों से मुक्त कराया गया था।
  • भारत में हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि पुर्तगाली भारत आने वाले पहले यूरोपीय थे (वर्ष 1498 में) और इस भूमि को छोड़ने वाले अंतिम (वर्ष 1961 में)।
  • 30 मई 1987 को इस क्षेत्र को विभाजित कर गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया और दमन और दीव को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया।

भौगोलिक विशेषताएँ:

  • गोवा का उच्चतम बिंदु सोनसोगोर है।
  • गोवा के उत्तर में तेरेखोल नदी बहती है जो गोवा को महाराष्ट्र से अलग करती है, राज्य की अन्य प्रमुख नदियों में मांडवी, जुआरी, चापोरा, राखोल, गलगीबाग, कुंबरजुआ नहर, तलपोना और साल आदि शामिल हैं।
  • गोवा का अधिकांश मृदा आवरण लैटेराइट से बना है।

 वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान:

  • डॉ. सलीम अली पक्षी अभ्यारण्य
  • महादेई वन्यजीव अभयारण्य
  • नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य
  • कोटिगाओ वन्यजीव अभयारण्य
  • भगवान महावीर अभयारण्य
  • मोलेम राष्ट्रीय उद्यान

Yojna Daily Current Affairs Hindi med 2 June

No Comments

Post A Comment