डेंगू बुखार

डेंगू बुखार

 

  • पंजाब में ‘डेंगू बुखार’ (Dengue fever) से पीड़ित मामलों की संख्या 16,129 तक पहुंच चुकी है। वर्ष 2016 के बाद, यह अब तक का सबसे अधिक संख्या है।

डेंगू बुखार’ फैलने का चरम समय:

  • ‘डेंगू बुखार’ रोग का एक मौसमी पैटर्न होता है, अर्थात, यह पूरे साल भर एक समान तीव्रता से नहीं फैलता है, बल्कि इसका चरम समय मानसून के बाद आता है।
  • हर साल, जुलाई से नवंबर के बीच डेंगू के मामलों में तेजी देखी जाती है।

राज्य में डेंगू फैलने का प्रमुख कारण:

  • राज्य में मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने तथा वयस्क मच्छरों पर नियंत्रण करने हेतु ‘मकानों और अन्य स्थानों के भीतर छिडकाव करने तथा धूम्रीकरण (Fogging) करने जैसे उपाय पूरी तरह से अपर्याप्त हैं। डेंगू बुखार की जानकारी मिलने पर, संबंधित क्षेत्र में नियंत्रण के उपायों की अनदेखी की जाती है।

डेंगू’ के बारे में

  • ‘डेंगू वायरस (Dengue virus), मादा एडीज़ मच्छरों (Aedes mosquito) के काटने से फैलता है।
  • एडीज़ मच्छर केवल दिन के समय काटते है, और अधिकतम 400 मीटर की दूरी तक उड़ने में सक्षम होते हैं।
  • हालांकि मादा एडीज़ के काटने से आमतौर पर हल्की बीमारी ही होती है, लेकिन डेंगू का गंभीर संक्रमण कभी-कभी घातक साबित हो सकता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का अनुमान है कि हर साल 100-400 मिलियन डेंगू संक्रमण की वार्षिक घटनाएं होती हैं, इसकी वैश्विक घटनाओं में “हाल के दशकों में” नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है।
No Comments

Post A Comment