तटीय विनियमन क्षेत्र

तटीय विनियमन क्षेत्र

तटीय विनियमन क्षेत्र

संदर्भ- सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार तटीय विनियमन क्षेत्र उल्लंघन के कारण 200 करोड़ के आलीशान होटल को ध्वस्त किया जाएगा।

तटीय विनियमन क्षेत्र-भारत में 7516 किलोमीटर तटीय क्षेत्र है। नदी के मुहाने सहित उच्च ज्वार रेखा से 500 मीटर तक की तटीय भूमि और समुद्र किनारे से 100 मीटर क्षेत्र को तटीय विनियमन क्षेत्र कहा जाता है।

  •  तटीय क्षेत्र के संरक्षण व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 1991 में तटीय नियमन क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी हुई। इसमें लहरों के तटीय क्षेत्र में जनसंख्या व व्यावसायिक दबाव को कम करना था।
  • 2004 की सुनामी के समय पूर्वी तटीय क्षेत्र में लगभग 10000 लोगों की जान गई थी। क्षेत्र में आपदा नियंत्रण के लिए अधिसूचना को 2011 मे संशोधित किया गया। इसके अनुसार तटों को 4 भागों में बांटा गया-
  1. CRZ-1 – पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और अंतर्ज्वारीय क्षेत्र
  2. CRZ-2 – वह क्षेत्र जो तट तक या उसके निकट विकसित किया गया हो
  3. CRZ-3 – ऐसा क्षेत्र जो अपेक्षाकृत अबाधित है और CRZ 1 या CRZ 2 के अंतर्गत नहीं आता है
  4. CRZ-4 – निम्न ज्वार रेखा और समुद्र में 12 समुद्री मील/ज्वार प्रभावित जल निकायों के बीच का क्षेत्र
  • सरकार ने 2018 में तटीय विनियमन क्षेत्र अधिसूचना जारी की।
  • शोध के अनुसार आने वाले 50 वर्ष में समुद्र में 15 से 38 सेमी. की वृद्धि के साथ 5763 वर्ग किमी. तटीय क्षेत्रों के समुद्र में समाहित होने की संभावना जताई जा रही है। 

तटीय विनियमन क्षेत्र अधिसूचना 2018

  • यह अधिसूचना भारत के 70 तटीय क्षेत्रों, 66 मुख्य भूमि के जिलों, 4 द्वीप क्षेत्र में रहने वाले समुदायों के जीवन व आजीविका के लिए महत्वपूर्ण है।
  • इस अधिसूचना के अंतर्गत तटीय भूमि को 4 भागों में बांटा गया है-
  • CRZ 1 A – पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्र
  • CRZ 1 B – अंतर ज्वारीय क्षेत्र
  • CRZ 2 – वह क्षेत्र जो तट तक या उसके निकट विकसित किया गया हो
  • CRZ 3 A- 2011 की जनगणना के अनुसार जहाँ जनसंख्या घनत्व 2161 वर्ग किलोमीटर से अधिक हो।
  • CRZ 3 B –  2011 की जनगणना के अनुसार जहाँ जनसंख्या घनत्व 2161 वर्ग किलोमीटर से कम हो।
  • CRZ 4 A – निम्न ज्वार रेखा से समुद्र की ओर 12 समुद्री मील क्षेत्र।
  • CRZ 4 B – ज्वारीय प्रभाव जल निकाय
  • NDZ – CRZ 3A क्षेत्र में उच्च ज्वारीय रेखा से 50 मीटर की दूरी और CRZ 3 B क्षेत्र में HTL से 200 मीटर की दूरी पर। 

तटीय विनियमन क्षेत्र अधिसूचना 2018 तटों में रहने वाले 14% की आबादी के लिए सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास करता है। इसमें सर्वाधिक मछली पकड़ने वाले मछवारे हैं। 

हाल ही में केरल के अलाप्पुझा जिले के पास वेम्बनाड झील मेंं बने आलीशान ऱिजॉर्ट को गिराने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसका 2007 से 2012 में निर्माण हुआ था। निर्माण कार्य के दौरान तटीय विनियमन क्षेत्र का उल्लंघन किया गया। जिसके खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है। 

 

स्रोत-

https://sicom.nic.in/milestones/conservation-and-protection-coastal-resources

https://parivesh.nic.in/writereaddata/ENV/crz61_H.PDF

Yojna IAS Daily current affairs Hindi med 16th September

 

No Comments

Post A Comment