न्यू स्टार्ट NEW START

न्यू स्टार्ट NEW START

न्यू स्टार्ट NEW START

संदर्भ- हाल ही में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने न्यू स्टार्ट में रूस की भागीदारी को समाप्त कर लिया है जो रूस व यूक्रेन के बीच अंतिम शेष समझौता था। जिसका तर्क दिया गया है कि अमेरिका रूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करना चाहता था और रूस को इससे इंकार है।

न्यू स्टार्ट

  • START का मूल नाम Strategic Arms Reduction Treaty है। जिसे स्टार्ट-1 के नाम से जाना जाता है।
  • स्टार्ट समझौते को 1991 में अमेरिका व सोवियत संघ द्वारा हस्ताक्षरित किया गया था जो 1994 में लागू हुआ।
  • स्टार्ट – 1 के तहत अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल और परमाणु वारहैड्स को क्रमशः 1600 व 6000 में सीमित कर दिया गया और 2009 में समाप्त कर दिया गया।
  • इसे SORT (Strategic Offensive Reduction Treaty) द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया गया।
  • न्यू स्टार्ट आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका औऱ रूसी संघ के बीच सामरिक हथियारों की कमी और सीमा विवादों के उपायों के लिए 5 फरवरी 2011 को की गई थी। इसमें अंतरमहाद्वीपों पर परमाणु हथियारों से संबंधित नई सीमाएं लागू की गई।
  • न्यू स्टार्ट के तहत रूस और अमेरिका पर 2018 तक आक्रामक हथियारों पर संधिकी केंद्रीय सीमा को पूरा करना था। और इसके बाद इस केंद्रीय सीमा में बने रहना था।
  • अमेरिका व रूस 4 फरवरी 2026 तक संधि का विस्तार करने के लिए सहमत थे।

न्यू स्टार्ट समझौते की सीमाएं

  • 700 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBMS) तैनात, पनडुब्बी- लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (SLBMS) तैनात, परमाणु हथियारों से लैस भारी बमवर्षक तैनात; 
  • आईसीबीएम पर 1,550 परमाणु हथियार और एसएलबीएम तैनात किए गए और परमाणु हथियारों से लैस भारी बमवर्षकों को तैनात किया गया (प्रत्येक ऐसे भारी बमवर्षक को इस सीमा की ओर एक वारहेड के रूप में गिना जाता है);
  • 800 तैनात और गैर-तैनात आईसीबीएम लांचर, एसएलबीएम लॉन्चर और परमाणु हथियारों से लैस भारी बमवर्षक।

संधि का अनुपालन – केंद्रीय सीमाओं के पालन के लिए विस्तृत प्रक्रिया और संधि की शर्तें सागू की जाती हैं-

प्रक्रियाएं – सामरिक आक्रामक हथियारों के रूपांतरण और उन्मूलन, संधि-आवश्यक जानकारी के एक डेटाबेस की स्थापना और  संचालन, पारदर्शिता उपायों, सत्यापन के राष्ट्रीय तकनीकी साधनों में हस्तक्षेप न करने की प्रतिबद्धता, टेलीमेट्रिक जानकारी, ऑन-साइट निरीक्षण गतिविधियों का संचालन, द्विपक्षीय सलाहकार आयोग (बीसीसी) का संचालन और विनिमय को नियंत्रित करती हैं। 

निरीक्षण- अमेरिका और रूस के निरीक्षण के लिए 18 ऑन साइट निरीक्षण प्रदान करती है। इसमें –

  • टाइप -1 निरीक्षण तैनात व गैरतैनात रणनीतिक प्रणालियों की साइटों के लिए होती है। यह 10 वर्ष के लिए होती है। 
  • टाइप -2 निरीक्षण केवल गैरतैनात प्रणालियों के लिए होती है। यह 8 वर्ष के लिए होती है।

1 फरवरी 2023 तक नई स्टार्ट संधि का लागू होने के बाद, दोनों पक्षों ने 328 ऑन साइट निरीक्षण किए हैं। 25311 सूचनाओं का आदान प्रदान किया है। द्विपक्षीय सलाहकार आयोग की 19 बैठकें आयोजित की हैं। 

बल संरचना – प्रत्येक पार्टी के पास केंद्रीय सीमाओं के अधीन अपने बलों की संरचना को निर्धारित करने की क्षमता है। नई START संधि संयुक्त राज्य अमेरिका को अमेरिकी सामरिक परमाणु बलों को इस तरह से तैनात करने और बनाए रखने की छूट देती है जो अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की सर्वोत्तम सेवा प्रदान करती है।

सत्यापन और पारदर्शिता – संधि में रणनीतिक आक्रामक हथियारों (ऊपर चर्चा की गई) और सभी संधि दायित्वों पर केंद्रीय सीमाओं के कार्यान्वयन और सत्यापन के लिए विस्तृत प्रक्रियाएं शामिल हैं। ये प्रक्रियाएँ रणनीतिक आक्रामक हथियारों के रूपांतरण और उन्मूलन, संधि-आवश्यक जानकारी के एक डेटाबेस की स्थापना और संचालन, पारदर्शिता के उपाय, सत्यापन के राष्ट्रीय तकनीकी साधनों में हस्तक्षेप न करने की प्रतिबद्धता, टेलीमेट्रिक सूचनाओं के आदान-प्रदान, संचालन को नियंत्रित करती हैं।

स्रोत

Yojna IAS Daily current affairs Hindi med 28th feb

No Comments

Post A Comment