परवो वायरस

परवो वायरस

 

  • हाल के दिनों में परवो नाम का एक वायरस कुत्तों के लिए काफी घातक साबित हो रहा है| इस वायरस के कारण कुछ ही दिनों में कुत्ते मर रहे हैं।
  • महाराष्ट्र के अमरावती में 2 हजार से अधिक कुत्तों में परवो वायरस की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों ने बताया है कि कोविड-19 के कारण कुत्तों का पूरी तरह से टीकाकरण नहीं हो पा रहा है, जिससे पैरोवायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।  अभी कुछ महीने पहले चेन्नई में भी इसके कई मामले देखने को मिले थे।
  • परवो एक खतरनाक वायरस है, जिसका संक्रमण कुत्तों और उनके बच्चों में फैलता है। संक्रमण के बाद लक्षण दिखने पर पशु चिकित्सक जांच के जरिए संक्रमण की पुष्टि करते हैं।
  • 90 प्रतिशत मामलों में संक्रमित कुत्ते की मौत हो जाती है। लैब्राडोर, जर्मन शेफर्ड और रॉटवीलर नस्ल के कुत्तों में इस वायरस के संक्रमण का खतरा अधिक होता है।
  • दुनिया में परवो वायरस का पहला मामला 1967 में दर्ज किया गया था और यह एक संक्रामक डीएनए वायरस है। भारत में सबसे पहले इस वायरस का पता 1980 में लगा था।
  • यह कुत्तों के आंतो को और अस्थि मज्जा को सबसे अधिक नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। यह वायरस किसी संक्रमित कुत्ते के संपर्क में आने से या उसकी संक्रमित चीज दूसरे कुत्ते तक पहुंचने पर फैलता है।
  • इसमें संक्रमित जानवर के मल को सूंघने, चाटने, उसका बचा हुआ पानी पीने या खाना खाने पर भी संक्रमित होने का खतरा रहता है|
  • इसके लक्षणों में खूनी दस्त, उल्टी, गंभीर वजन घटना, कमजोरी/सुस्ती और निर्जलीकरण शामिल हैं। इस वायरस के दो रूप होते हैं- पहला हृदय और दूसरा आंतों का।
  • इस वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण मुख्य रूप से छठे सप्ताह में दिया जाता है और फिर तीन सप्ताह के अंतराल पर पिल्लों की सुरक्षा के लिए तीन और बूस्टर खुराक दी जाती हैं।

क्या यह बीमारी इंसानों में भी फैलती है?

  • अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है जिसमें यह साबित हो सके कि यह वायरस कुत्ते से इंसान में पहुंचा।
  • हालांकि यह निश्चित रूप से मनुष्यों के माध्यम से कुत्तों तक पहुंच सकता है, उदाहरण के लिए, यदि यह वायरस किसी संक्रमित कुत्ते से मानव हाथ, कपड़े या अन्य भागों में पहुंच गया है और वह व्यक्ति स्वस्थ कुत्ते के संपर्क में आया है, तो वह जानवर संक्रमित हो सकता है।

yojna-ias-daily-current-affairs-22-December-2021

No Comments

Post A Comment