बम चक्रवात

बम चक्रवात

बम चक्रवात

संदर्भ अमेरिका में घटते तापमान, बर्फीले तूफान के कारण अमेरिका की लगभग 60 % आबादी संकट में है और 24 लोगों की जान चली गई है। अमेरिका व कनाडा में आने वाले तूफानों को बम चक्रवात कहा जाता है।

बम चक्रवात 

वायु उच्च दाब से निम्न दाब की ओर प्रवाहित होती है। जब कम दाब वाली हवा का द्रव्यमान उच्च दाब वाली हवा के द्रव्यमान से मिलता है(ऐसे स्थानों को आर्कटिक फ्रंट भी कहा जाता है), तो इस चक्रवात के समय कम दाब वाले वायु द्रव्यमान में दाब और तेजी से गिरता (24 घण्टे में 24 मिलीबार) है, जिससे वायु राशियों के बीच दाब अंतर या ढाल बढ़ जाता है। जिससे हवाएं तेज हो जाती हैं। इनकी तीव्रता के कारण इन्हें बॉम्बोजेनेसिस कहा जाता है। और इन्हें विस्फोटक साइक्लोजेनेसिस भी कहा जाता है। 

वायु द्रव्यमान

  • वायु द्रव्यमान, हवा का एक पिण्ड है जो निश्चित ऊँचाई पर अपेक्षाकृत स्थिर ताप व वायु की मात्रा होती है। 
  • यह वायु द्रव्यमान कई हजार किमी तक का क्षेत्र कवर करते हैं।
  • पृथ्वी के कई क्षेत्रों जैसे रेगिस्तान, मैंदान व महासागर की सतह पर कुछ ऐसी विशेषताएं होती हैं जो वायु द्रव्यमान को बनाए रखने में सहायक होती हैं। 
  • हवा की अनुपस्थिति भी यहां के वायु द्रव्यमान का समर्थन करती है। चक्रवाती तूफानों वाले क्षेत्रों में वायु द्रव्यमान विकसित नहीं हो सकता है।
  • वायु द्रव्यमान के गुण- पृथ्वी की सतह पर वायु राशियों का संचलन उस क्षेत्र के मौसम का एक घटक होता है। ये वायु राशियाँ कम तापमान, भारी वर्षा, बर्फीले तूफान आदि के कारक हो सकते हैं।

वाताग्र

वाताग्र या मोर्चा वह क्षेत्र होता है जहाँ दो विभिन्न तापमान या दो विभिन्न नमी के वायु द्रव्यमान मिलते हैं। तब भिन्न भिन्न ताप व नमी वाली दो वायु राशियाँ, द्रव्यमानों के सापेक्ष संचलन करती हैं। 

जब पृथ्वी की सतह पर ठण्डी हवा का द्रव्यमान गर्म हवा के संपर्क में आता है तो ठण्डी हवा का द्रव्यमान गर्म हवा के समानांतर व सतह के अधिक निकट अपना मार्ग बना लेता है। इन दोनों द्रव्यमानों के मध्य एक ठण्डे वाताग्र का निर्माण होता है। इससे वायुमण्डलीय दाब में कमी तथा क्यूम्यलोनिम्बस बादलों का निर्माण हो जाता है जो भारी बारिश का कारण बनते हैं।

बर्फीले तूफान

तूफान की ऐसी स्थिति जब हवाएं बर्फ को उड़ा सकती हैं, जिसके कारण 35 मील प्रति घण्टे से अधिक तीव्र हवाएं और 400 मीटर से कम दृश्यता की स्थिति उत्पन्न होती है। 

कम दाब युक्त तूफान व उससे परे उच्च दाब के अंतर के कारण तीव्र गति की हवाएं उत्पन्न होती हैं। जो बर्फ को हवा में उड़ाती हैं जिससे वातावरण में न्यूनतम दृश्यता की स्थिति उत्पन्न होती है। बर्फीले तूफान, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के मिडवेस्ट व मैंदानों में पाए जाते हैं।

तूफान व बम चक्रवात के मध्य अंतर

  • गर्म महासागर, तूफानों का कारण बनते हैं जबकि शीतकालीन चक्रवात, बम चक्रवात बनाते हैं।
  • बर्फीले तूफान जबकि बम चक्रवात दो भिन्न ताप वाली हवा के टकराने के कारण बनता है।
  •  यह पहले से गिर चुकी बर्फ को हवाओं के माध्यम से उड़ाती है। जबकि बम चक्रवात का परिणाम भारी वर्षा होती है।

स्रोत

इण्डियन एक्सप्रैस

इन्साइक्लोपीडिया

No Comments

Post A Comment