भारतीय मुद्रा डिजाइन

भारतीय मुद्रा डिजाइन

भारतीय मुद्रा डिजाइन

संदर्भ- हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से भारतीय नोटों पर हिंदू देवी देवताओं की तस्वीरें छापने के लिए कहा। 

  • भारत में विभिन्न देवी देवता को पूजा जाता है जिसमें देवी लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है।
  • इसी प्रकार कुबेर का धन का कोषाध्यक्ष कहा जाता है।

भारतीय बैंक नोटों व सिक्कों की डिजाइन कौन तय करता है? 

  • बैंक नोटों व सिक्कों के डिजाइन व रूप में बदलाव केंद्र सरकार व भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय किए जाते हैं।
  • करेंसी नोट के डिजाइन में बदलाव आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड व केंद्रीय सरकार द्वारा तट किया जाना चाहिए।
  • जबकि करंसी सिक्कों में परिवर्तन का अधिकार केवल केंद्र सरकार का है।

मुद्रा जारी करने में आरबीआई की भूमिका-

केंद्रीय बैंक आंतरिक रूप से एक डिजाइन तैयार करता है, जिसे आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड के समक्ष रखा जाता है। इसमें मुद्रा प्रबंधन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 में बैंक मुद्रा जारी करने के प्रावधान हैं-

  • धारा 22, आरबीआई को भारत में बैंक नोट जारी करने का एकमात्र अधिकार देती है।   
  • धारा 25 के अनुसार आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड द्वारा बैंक नोटों की सामग्री, रूप व डिजाइन की  सिफारिशों पर विचार किया जाता है, जिस पर केंद्र सरकार की मंजूरी आवश्यक होगी।

मुद्रा प्रबंधन विभाग – 

  • मुद्रा का प्रबंधन कार्य की जिम्मेदारी आरबीआई के मुद्रा प्रबंधन विभाग की होती है। 
  • मुद्रा प्रबंधन विभाग बैंक नोटों के डिजाइन से संबंधित नीति और परिचालन तैयार करना। 
  • नोटों और सिक्कों की मांग का पुर्वानुमान लगाना।   
  • पूरे देश में बैंक नोटों व सिक्को का सुचारु वितरण सुनिश्चित करना। 
  • वर्तमान में प्रचलन में न होने वाले सिक्कों की पुनर्प्राप्ति सुनिश्चित करना.
  • बैंक नोटों की अखण्डता सुनिश्चित करना।
  • यदि किसी मुद्रा का डिजाइन बदलना है तो विभाग मुद्रा के डिजाइन पर कार्य करता है और इसे आरबीआई को देता है। 

सिक्कों की ढलाई- 

  • सिक्का अधिनियम 2011 के अनुसार विभिन्न मूल्य वर्ग के सिक्कों को ढालने का अधिकार दिया गया है।
  • आरबीआई की भूमिका केंद्र सरकार द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले सिक्कों के वितरण तक सीमित है।
  • सरकार आरबीआई से सालाना मांग के आधार पर सिक्कों की मात्रा तय करती है।
  • भारत में सिक्कों को ढलाई के लिए भारत सरकार के स्वामित्व वाली 4 टकसालें है, जो मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता व नोएडा में स्थित हैं।

नोटों की छपाई (प्रिंटिंग)-

  • रिजर्व बैंक एक वर्ष की मांग के अनुसार नोटों की मात्रा का अनुमान लगाता है। इसके लिए वह केंद्र सरकार व अन्य हितधारकों का परामर्श लेता है।
  • भारत के करंसी नोटों की छपाई की दो प्रिंटिंग प्रेस भारत सरकार के स्वामित्व में हैं जो नासिक व देवास में स्थित हैं।
  • तथा दो अन्य प्रिंटिंग प्रेस भारतीय. रिजर्व बैंक के स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण लिमिटेड के स्वामित्व में हैं जो मैसूर व सालबोनी में स्थित है।
  • वर्तमान में रिजर्व बैंक द्वारा 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये,100 रुपये, 200 रुपये, 500 रुपये व 2000रुपये के नोटों को जारी किया जा रहा है।
  • 1रुपये, 2रुपये, 5रुपये के नोटों को जारी नहीं किया जा रहा है लेकिन यदि ये अब भी वैध मुद्रा हैं।
  • आरबीआई की स्वच्छ बैंक नोट के तहत यह प्रचलन से वापस प्राप्त होने वाले नोटों को की जांच करता है, प्रचलन योग्य नोटों को जारी करता है। तथा कटे फटे नोटों को नष्ट कर देता है।

अब तक प्राप्त नोट 

अशोक स्तंभ बैंक नोट- 

  • स्वतंत्र भारत में जारी किया पहला 1 रुपये का नोट था जो 1949 में जारी हुआ था।
  • पूर्व प्रचलित नोट के डिजाइन के साथ, किंग जॉर्ज के चित्र के स्थान पर अशोक स्तंभ के सिंह शीर्ष के रूप में बदल दिया गया।

महात्मा गांधी श्रृंखला 1996

  • इस श्रृखला के सभी बैंक नोटों में अशोक स्तंभ के सिंह शीर्ष के प्रतीक के स्थान पर महात्मा गांधी का चित्र जिसका स्थान बांई ओर निश्चित किया गया था।
  • महात्मा गांधी के चित्र के साथ महात्मा गांधी के चित्र का वाटरमार्क भी था।

महात्मा गांधी श्रृंखला 2005

  • श्रृंखला में 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये,100 रुपये, 500 रुपये व 1000 रुपये के नोट शामिल किए गए थे।
  • इस श्रृंखला के नोटों में 500 व 1000 रुपये के नोटों को 8 नवंबर 2016 की रात्रि को वापस ले लिया गया।

महात्मा गांधी श्रृंखला 2016-

  • 8 नवंबर 2016 को मंगलयान की थीम के साथ 2000 रुपये का नोट जारी किा गा था।
  • इसके बाद इस श्रृंखला में 10 रुपये, 20रुपये, 50रुपये,100रुपये, 200रुपये, 500रुपये के नोटों को जारी किया गया।
  • इस श्रृंखला के नोटों में भारत की सांस्कृतिक विरासत व वैज्ञानिक उपलब्धियों पर विशेष प्रकाश डाला गया है।

स्रोत

https://bit.ly/3E3nHlq (इण्डियन एक्सप्रैस)

No Comments

Post A Comment