15 Nov रानी कमलापति
- हबीबगंज रेलवे (भोपाल के) स्टेशनका नाम बदल कर रानी कमलापति स्टेशन कर दिया गया है।100 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है|
- पिछले कुछ वर्षों से भारत में स्टेशन पुनर्विकास के कार्य में यह पहला बड़े पैमाने पर पीपीपी मॉडलहै।
रानी कमलापति कौन थी?
- रानी कमलापति निजामशाह की पत्नी (विधवा) थीं, ये गोंड वंश के थे जिन्होंने 18वीं शताब्दी में भोपाल से 55 किमी दूर तत्कालीन गिन्नौरगढ़ पर शासन किया था।
- कमलापति अपने पति की हत्या के बाद अपने शासनकाल के दौरान हमलावरों का सामना करने में बड़ी बहादुरी दिखाने के लिए जानी जाती हैं।
- कमलापति “भोपाल की अंतिम हिंदू रानी” थीं, जिन्होंने जल प्रबंधन के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया और पार्कों और मंदिरों की स्थापना की।
गोंड कौन हैं?
- यह भारत के सबसे बड़े जनजातीय समुदायों में से एक हैं, जो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और ओडिशा में फैले हुए हैं।
No Comments