‘लिविंग लैंड्स चार्टर’ राष्ट्रमंडल द्वारा अपनाया गया

‘लिविंग लैंड्स चार्टर’ राष्ट्रमंडल द्वारा अपनाया गया

किगाली (रवांडा) में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (CHOGM) 2022 के समापन पर ‘लिविंग लैंड्स चार्टर’ की घोषणा की गई। राष्ट्रमंडल के सदस्य पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्बहाली पर संयुक्त राष्ट्र दशक के लिये निर्धारित रणनीति के अनुरूप अपने-अपने देशों में भविष्य की पीढ़ियों को स्वेच्छा से ‘लिविंग लैंड’ समर्पित करने हेतु सहमत हुए।

यूएन दशक:

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने द्वारा वर्ष 2021–30 के दशक को ‘पारिस्थितिक तंत्र पुनर्बहाली पर यूएन दशक’ घोषित किया।
  • उद्देश्य : संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरणीय लक्ष्यों को बढ़ावा देना है।
  • नष्ट हो चुके पारिस्थितिक तंत्र की बहाली हेतु वैश्विक सहयोग प्रदान करने के लिये।
  • दुनिया भर में पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण और पुनरुद्धार का आह्वान करता है।

लिविंग लैंड्स चार्टर:

  • गैर-बाध्यकारी ‘लिविंग लैंड्स चार्टर’ (Living Lands Charter) के तहत सदस्य देश वैश्विक भूमि संसाधनों की रक्षा करेंगे और जलवायु परिवर्तन, जैवविविधता के ह्रास एवं स्थायी प्रबंधन की दिशा में कार्य करते हुए भूमि क्षरण को रोकना।
  • लिविंग लैंड्स चार्टर वैश्विक औसत तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करना है।
  • उद्देश्य:
    • नीतिगत प्रभाव, वित्तपोषण, तकनीकी सहायता, शासन और राष्ट्रों द्वारा ज्ञान साझा कर मिश्रण जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करना है।
    • राष्ट्रमंडल सरकारों को 23 सितंबर, 2022 तक अपने उत्सर्जन में कमी के लक्ष्य को प्रस्तुत करने के लिये कहा गया है।
  • इसका उद्देश्य सदस्य देशों को तीन रियो अभिसमयों- जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय, मरुस्थलीकरण से निपटने के लिये संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (UNCCD) और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को प्रभावी ढंग से पूरा करने हेतु समर्थन देना है।

CHOGM 2022 के प्रमुख बिंदु:

  •  सभी राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की द्विवार्षिक शिखर बैठक है।
  • CHOGM 2022 का आयोजन रवांडा में किया गया था, जिसका विषय था- ‘एक सामान्य भविष्य प्रदान करना: कनेक्टिंग, इनोवेटिंग, ट्रांसफॉर्मिंग।’
  • इसने मलेरिया और अन्य उष्णकटिबंधीय रोगों के खिलाफ लड़ाई के लिये प्रतिज्ञा के रूप में 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है।
  • वर्ष 1971 के बाद से 24 CHOGM हुए हैं, नवीनतम बैठक वर्ष 2018 में यूनाइटेड किंगडम (UK) में हुई।

राष्ट्रमंडल देश :

  • अंतर्राष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन है जिसमें वे देश शामिल हैं जो ज़्यादातर पूर्व ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन क्षेत्र थे।
  • 1949 में लंदन घोषणापत्र द्वारा स्थापना की गई थी।
  • राष्ट्रमंडल की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय  हैं।
  • अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, यूरोप और प्रशांत के कई देश राष्ट्रमंडल में शामिल हैं।
  • वर्तमान में 56 देश इसके सदस्य हैं। सदस्यता स्वतंत्र और समान स्वैच्छिक सहयोग पर आधारित है।
    • CHOGM 2022 में दो अफ्रीकी देशों गैबॉन और टोगो को क्रमशः 55वें और 56वें सदस्य के रूप में राष्ट्रमंडल राष्ट्र में शामिल किया गया है।
  • मुख्यालय लंदन में है।
No Comments

Post A Comment