लेजर संचार रिले प्रदर्शन: NASA

लेजर संचार रिले प्रदर्शन: NASA

 

  • हाल ही में, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ (NASA) ने अपनी नई संचार प्रणाली ‘लेजर कम्युनिकेशंस रिले डिमॉन्स्ट्रेशन (LCRD)’ का प्रदर्शन किया। इस संचार प्रणाली को दिसंबर 2021 में लॉन्च किया गया था।
  • यह एजेंसी की पहली ‘लेजर संचार प्रणाली’ है।
  • एलसीआरडी एजेंसी को अंतरिक्ष में ऑप्टिकल संचार का परीक्षण करने में मदद करेगा।

एलसीआरडी के बारे में:

  • ‘लेजर संचार रिले प्रदर्शन’ (एलसीआरडी) ‘प्रौद्योगिकी’ का एक प्रदर्शन है जो भविष्य के ऑप्टिकल संचार मिशनों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा।
  • अमेरिकी रक्षा विभाग के स्पेस टेस्ट प्रोग्राम सैटेलाइट 6: STPSat-6 पर LCRD उपकरण स्थापित किए गए हैं।
  • इसके लिए इसे पृथ्वी से 35,000 किमी की ऊंचाई पर ‘जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट’ में स्थापित किया जाएगा।

ऑप्टिकल संचार प्रणालियों के लाभ:

  • ऑप्टिकल संचार प्रणालियां आकार में छोटी और वजन में कम होती हैं और रेडियो उपकरण की तुलना में कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
  • ‘छोटा’ होने का अर्थ है विज्ञान के उपकरणों के लिए अधिक जगह।
  • कम लोड का मतलब है कम लॉन्च खर्च।
  • कम शक्ति का अर्थ है अंतरिक्ष यान की बैटरियों का कम उपयोग।
  • भविष्य में मिशन ‘रेडियो’ प्रणाली के पूरक ‘ऑप्टिकल संचार’ के साथ अद्वितीय संचार क्षमताओं से लैस होंगे।

लेजर सिस्टम बनाम रेडियो सिस्टम:

  • लेजर संचार और रेडियो तरंगें प्रकाश की विभिन्न तरंग दैर्ध्य का उपयोग करती हैं।
  • लेजर में इन्फ्रारेड प्रकाश का उपयोग किया जाता है और इसकी तरंग दैर्ध्य रेडियो तरंगों की तुलना में कम होती है। इससे कम समय में ज्यादा डाटा ट्रांसफर करने में मदद मिलेगी।

yojna ias daily current affairs 02 May 2022

No Comments

Post A Comment