वांग यापिंग

वांग यापिंग

 

  • वांग यापिंग अंतरिक्ष में चलने वाली पहली चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री बन गईं हैं, क्योंकि वे निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर चली गईं और अपने पुरुष सहयोगी झाई झिगांग के साथ छह घंटे से अधिक समय तक अतिरिक्त गतिविधियों में भाग लिया|
  • चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि, चीनी अंतरिक्ष इतिहास में एक महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा किया गया यह पहला स्पेसवॉक है|

वांग यापिंग:

  • ये शेडोंग प्रांत की मूल निवासी हैं अगस्त, 1997 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी वायु सेना में शामिल हुईं थीं और मई, 2010 में PLA अंतरिक्ष यात्री डिवीजन में अंतरिक्ष यात्रियों के दूसरे समूह में शामिल होने से पहले उन्होंने डिप्टी स्क्वाड्रन कमांडर के रूप में कार्य किया था|
  • मार्च, 2012 में वे नौवें मानवयुक्त शेनझोउ मिशन श्रृंखला के लिए बैकअप क्रू का हिस्सा थीं और जून 2013 में लगभग 15 दिनों तक चलने वाली 10वीं शेनझोउ श्रृंखला में भाग लिया, वे अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली दूसरी चीनी महिला हैं|
  • शेनझोउ की 10वीं उड़ान के दौरान, सुश्री वांग ने तियांगोंग I प्रायोगिक मॉड्यूल के अंदर से चीन का पहला अंतरिक्ष-आधारित लेक्चर देश भर के लगभग 80,000 स्कूलों में 60 मिलियन से अधिक चीनी छात्रों को दिया|
  • वर्तमान मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए उन्हें दिसंबर, 2019 में चुना गया था|
  • जबकि सुश्री वांग और श्री झाई ने अतिरिक्त वाहन गतिविधियों (EVAs) का संचालन किया, जिसमें सोमवार को स्पेसवॉक शामिल था, चालक दल के तीसरे सदस्य, ये गुआंगफू ने मॉड्यूल के भीतर से एक सहायक के तौर पर अपनी भूमिका निभाई|

चीन का अंतरिक्ष स्टेशन:

  • चीन के अंतरिक्ष स्टेशन, जो अभी निर्माणाधीन है, के लिए यह दूसरा मानवयुक्त मिशन है|
  • चीन एकमात्र ऐसा देश होगा जिसके पास अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा जबकि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) कई देशों की एक सहयोगी परियोजना है|

ISS को दो खंडों में विभाजित किया गया है –

  • पहला रूसी ऑर्बिटल सेगमेंट (ROS), जो रूस द्वारा संचालित है और दूसरा यूनाइटेड स्टेट्स ऑर्बिटल सेगमेंट (USOS), जो अमेरिका के साथ-साथ जापान और कनाडा सहित कई अन्य देशों द्वारा चलाया जाता है|
  • तियान्हे को 29 अप्रैल, 2021 को लॉन्च किया गया था,चीन कार्गो क्राफ्ट सहित अंतरिक्ष मिशनों की एक श्रृंखला भेजकर अपने इस अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण कर रहा है|
No Comments

Post A Comment