विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी)

विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी)

संदर्भ-

  • हाल ही में, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) के लिए नए नियमों को अधिसूचित किया।

नए नियम क्या हैं?

  • प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले विशेष सुरक्षा बल (एसपीजी) की कमान अब भारतीय पुलिस सेवा के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) स्तर के अधिकारी के पास होगी। जबकि कनिष्ठ अधिकारियों को छह साल की प्रारंभिक अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया जाएगा।
  • अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों को छोड़कर एसपीजी के अन्य सदस्यों को शुरुआत में छह साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। उन्हें अगला कार्यकाल केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद मिलेगा, लेकिन उससे पहले पुराने रिकॉर्ड देखे जाएंगे।”
  •  SPG का मुख्यालय पहले की तरह ही नई दिल्ली में होगा। डायरेक्टर की नियुक्ति केंद्र सरकार करेगी। इस पद पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) रैंक से कम के अधिकारी को नियुक्त नहीं किया जाएगा।
  • एसपीजी के सामान्य अधीक्षण, निर्देशन, कमान और नियंत्रण, पर्यवेक्षण, प्रशिक्षण, अनुशासन और प्रशासन संबंधी कार्य के लिए जिम्मेदार होंगे। एसपीजी के निदेशक कार्यात्मक प्रमुख होंगे और अधिनियम में सौंपे गए कर्तव्यों के कार्यान्वयन के अलावा केंद्र सरकार द्वारा सौंपे गए अन्य कर्तव्यों, आदेशों और निर्देशों के लिए जिम्मेदार होंगे।
  • गृह मंत्रालय ने नए बदलाव की घोषणा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप एक्ट, 1988 (1988 के 34) के तहत राजपत्र अधिसूचना जारी कर की।

विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी)

  • 1985 में विशेष संरक्षण दल (एसपीजी) का गठन किया गया था। जो प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिवार के करीबी सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करता है। एसपीजी अधिकारी के पास उच्च नेतृत्व गुण, व्यवसायिकता, आसन्न-सुरक्षा  का ज्ञान होता है।
  • वर्तमान में बल की संख्या 3,000 है और इसे 1984 में पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के मद्देनजर 1985 में शुरू किया गया था।
  • 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद, एसपीजी अधिनियम में संशोधन किया गया था, जिसमें सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिवारों को कम से कम 10 साल की अवधि के लिए एसपीजी सुरक्षा प्रदान की गई थी।
  • आम तौर पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवान काला चश्मा लगाते हैं, ब्लैक वेस्टर्न बिजनेस सूट पहनते हैं, कान में एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन इयरपीस लगाते हैं और छुपा हुआ हैंडगन रखते हैं। SPG के कमांडो विशेष अवसरों पर सफारी सूट पहनते हैं।

विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) अधिनियम 1988

  • विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) अधिनियम 1988 भारत के प्रधान मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके निकटतम परिवारों के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एसपीजी का गठन और विनियमन प्रदान करता है।
  • अधिनियम में उल्लिखित निकटस्थ सुरक्षा प्रदान करना है। इतना ही नहीं किसी भी यात्रा के दौरान जैसे सड़क, रेल, हवाईजहाज, जलयान, पैदल या किसी भी अन्य तरीके से सबसे समीप व सबसे सटीक की गई सुरक्षा है और इसमें कार्यों, व्यस्तताओं, निवास के स्थान शामिल होंगे।

विशेष सुरक्षा समूह (संशोधन) अधिनियम, 2019

  • यह संशोधन मुख्यतः दो प्रमुख बदलाव पर केन्द्रित हैः एसपीजी केवल वर्त्तमान प्रधानमंत्री और उसके या उसके साथ रहने वाले परिवार के करीबी सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करेगी।
  • दूसरा मुख्य बदलाव यह है कि पूर्व प्रधानमंत्रियों को पद छोड़ने के बाद केवल 5 साल की अवधि के लिए एसपीजी कमांडो द्वारा सुरक्षा प्रदान किया जाएगा।
  • यदि पूर्व प्रधानमंत्री से सुरक्षा वापस ले ली जाती है, तो ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार के सदस्यों से भी सुरक्षा वापस ले ली जाएगी।

स्रोत: The Hindu Page no 13

yojna ias daily current affairs hindi med 27th May 2023

No Comments

Post A Comment