संग्रहालय

 संग्रहालय

पाठ्यक्रम: जीएस 3 / विज्ञान और प्रोद्योगिकी

सदर्भ-

  • डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ज्ञान केंद्र और अंतरिक्ष संग्रहालय तिरुवनंतपुरम के कोडियार में आने वाले 18 महीनों में तैयार होने की उम्मीद है।

प्रमुख बिन्दु-

  • इस परियोजना को संयुक्त रूप से केरल राज्य सरकार और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) द्वारा बढ़ावा दिया गया है।
  • तिरुवनंतपुरम वह जगह है जहां डॉ कलाम ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के साथ अपने शुरुआती वर्ष बिताए  थे। इस प्रकार, परियोजना उनके लिए एक उचित श्रद्धांजलि है।
  • कोडियार पैलेस के करीब3 एकड़ में नियोजित इस परियोजना की मूल रूप से 2016 में कल्पना की गई थी, लेकिन विरासत समिति द्वारा प्रारंभिक डिजाइन पर आपत्ति जताने के कारण इसमें देरी हुई।
  • ज्ञान केंद्र और संग्रहालय युवा पीढ़ी को लाभान्वित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बारे मे-

  • अवुल पकिर जैनेलाबदीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 में रामेश्वरम में एक मछआरे परिवार में हुआ था।
  • अवुल पकिर जैनेलाबदीन अब्दुल कलाम 2002 और 2007 तक देश के 11 वें राष्ट्रपति थे और उन्हें एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (आईजीएमडीपी) में उनके योगदान के लिए भारत के ‘मिसाइल मैन’ के रूप में भी जाना जाता है।
  • उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 1998  के पोखरण-2 परीक्षणों में भी भूमिका निभाई  थी।
  • अब्दुल कलाम को 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण और फिर  1997 में  भारत  के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से  सम्मानित किया गया था।
  • इन्हे लोगों के प्रति विनम्र और सम्मानजनक रवैये के लिए भी जाना जाता है और उन्हें ‘जनता का राष्ट्रपति‘  कहा जाता था।
  • देश के राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल की समाप्ति के बाद, वह छात्रों को व्याख्यान देने और लिखने के लिए वापस चले गए।
  • 2015 में भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलांग में एक व्याख्यान देने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

्रोत: TH

 

No Comments

Post A Comment