संयुक्त राष्ट्र महासभा UNGA 

संयुक्त राष्ट्र महासभा UNGA 

संयुक्त राष्ट्र महासभा UNGA 

संदर्भ- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हो रही बहस में कई देशों ने भारत का उल्लेख किया है, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में होने वाले सुधारों में भारत को अधिक प्रासंगिकता के साथ देखा जा रहा है।

UNGA क्या है?

संयुक्त राष्ट्र महासभा, संयुक्त राष्ट्र संगठन का मुख्य नीति निर्माण अंग है। संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में अंतर्निहित मुद्दों पर बहुपक्षीय चर्चा के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। विधानसभा प्रत्येक वर्ष सितंबर से दिसंबर के माह में आयोजित होती है।

संयुक्त राष्ट्र के महत्वपूर्ण निर्णयों में शामिल है-

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की नियुक्ति
  • सुरक्षा परिषद के सदस्यों का चुनाव करना।
  • संयुक्त राष्ट्र के बजट को मंजूरी देना।

UNSC में सदस्य- रूस ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की सिफारिश की। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत, जापान व जर्मनी को UNSC के स्थायी सदस्य बनाने की सिफारिश की है। 

  • वर्तमान में UNSC स्थायी सदस्यों में अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन।
  • भारत की स्थायी सदस्यता के लिए चीन के अतिरिक्त सभी देश भारत का समर्थन करते हैं। 

UNGA के प्रमुख मुद्दे- 

  • महासचिव के अनुसार देशों के भीतर विश्वास की कमी बढ़ती जा रही है,
  • यूक्रेन की भयावह वर्तमान स्थिति और उसका उपचार की आवश्यकता।
  • रूसी संघ ने यूगोस्लाविया,इराक व लीबिया में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किए गए आक्रामक हमलों की निंदा की है। 
  • जलवायु न्याय व निष्पक्षता के मुद्दे, जिसमें छोटे विकासशील राज्य जिन्होंने कार्बन उत्सर्जन में बहुत कम योगदान दिया है। वे इस क्षेत्र में अधिक बोझ का अनुभव करते हैं।
  • माली में आतंकवादी घटनाओं का खतरा।
  • नकली समाचार(Fake News)।
  • संयुक्त राष्ट्र अमेरिका व चीन के मध्य व्यापार व राजनेतिक तनाव की समस्या।
  • मोजाम्बिक आपदा के समय अच्छी पारंपरिक प्रथाओं को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करेगा।
  • मोजाम्बिक रेनामो सरकार के बीच, निरस्त्रीकरण, विमुद्रीकरण, पुनर्एकीकरण के द्वारा शांति व सुलह की नीति।
  • साइबर सुरक्षा मुद्दा- अल्बानिया पर ईरान का साइबर आक्रमण। 
  • चीन ने विश्व व्यापार संगठन में केंद्रीय बहुपक्षीय प्रणाली बनाए रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का आवाहन किया।
  • सैन मैरिनो ने बाल संरक्षण के मुद्दे पर प्रकाश डाला।

UNGA में भारत द्वारा उठाए गए के मुद्दे- 

  • कोविड 19 और यूक्रेन युद्ध के कारण देशों के अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में खराब स्थिति।
  • यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर भारत बातचीत व कूटनीति के माध्यम से, शांति के पक्ष में है।
  • कोविड 19 के कारण विश्व के दक्षिणी राज्य सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। असमान रूप से वैक्सीन वितरण की घटना को दोबारा नहीं दोहराना चाहिए।
  • भारत ने संकीर्ण राष्ट्रीयता से ऊपर उठकर पड़ोसी राज्यों की वैश्विक संकट के समय मदद की है जैसे अफगानिस्तान को 50000 मीट्रिक टन गेहूँ, दवा व टीके उपलब्ध करवाए।
  • देश UNFCCC व पेरिस समझौते के अनुरूप जलवायु परिवर्तन पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्द है।
  • भारत असहिष्णुता की नीति पर विश्वास करता है।
  • G20 की अध्यक्षता में भारत की प्रथमिकता के मुद्दे वित्तीय शासन में ऋण सुधार, आर्थिक विकास, खाद्य व ऊर्जा सुरक्षा जसे मुद्दे होंगे।

स्रोत- 

https://www.hindustantimes.com/india-news/many-countries-referred-to-india-at-unga-jaishankar-says-it-s-not-usual-101664081094695.html

https://press.un.org/en/2022/ga12451.doc.htm

https://www.un.org/en/ga/

No Comments

Post A Comment