सलीमगढ़ का किला

सलीमगढ़ का किला

सलीमगढ़ का किला

संदर्भ –आगामी शिखर सम्मेलन से पूर्व दिल्ली के दिल्ली के कुछ स्मारकों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसमें सलीमगढ़ का किला, महरौली पुरातत्व पार्क व कुतुब परिसर शामिल हैं। हेरिटेज वॉक के लिए महरौली पुरातत्व पार्क को कुतुब मीनार परिसर से जोड़ने का फैसला किया गया है। 

सलीमगढ़ का किला 

  • दिल्ली भारतीय इतिहास का प्रमुख केंद्र रहा है, जो इतिहास के विभिन्न स्मारकों को सजोए हुए है। इन्हीं में से एक स्मारक सलीमगढ़ का किला है।
  • सूर वंश के शासक सलीम शाह सूरी ने इसके निर्माणकार्य का प्रारंभ 1546 ई. में करवाया था।
  • सलीमगढ़ का किला लाल किला परिसर में निहित है। जिसे 2007 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था। 

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

सूर काल

  • सलीमगढ़ के किले का निर्माण सूर वंश के शासक शेरशाह सूरी के पुत्र सलीम शाह सूरी द्वारा करवाया गया था। 
  • 1555 में किले के पूर्ण निर्माण से पूर्व ही सलीमशाह सूरी की मृत्यु हो गई। 1556 में किला मुगलों के अधीन आ गया।
  • किले की दुर्जेयता उसके भौगोलिक स्थिति (यमुना व अरावली पर्वत माला के मध्य) में निहित थी।

मुगल काल

  • सूर साम्राज्य अधिक समय तक अपने किले पर आधिपत्य नहीं रख पाया। 
  • मुगल शासक हुमायूँ ने सलीमगढ़ के किले पर अधिकार कर इसका नाम नूरगढ़ कर दिया।
  • अकबर ने किले को जागीर के रूप में शेख फरीद बुखारी को सौंप दिया जो एक मुगल सरदार था।
  • शाहजहाँ द्वारा मुगल राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित करने पर किले को पुनः प्रमुखता प्राप्त हुई।
  • शाहजहाँ ने सलीमगढ़ के किले के निकट किला ए मुबारक या लाल किले के नींव रखी।
  • औरंगजेब के समय इस किले का प्रयोग कारागार के रूप में होने लगा। किवदंतियों के अनुसार औरंगजेब ने अपने ही भाई मुरादबख्श व बहन जेबुन्निसा को इस कारागार में कैद किया था। जैबुन्निसा ने इस किले में 21 साल कैदी के रूप में बिताए।
  • मुगल सम्राट जहाँदार शाह को भी 1712-13 के मध्य किले में बंदी बनाया गया था।
  • रोहिला सरदार गुलाम कादिर ने मुगल सम्राट शाह आलम की आंखे फोड़कर उसे यहीं कैद किया था। जब तक कि उन्हें मराठा सरदार महादजी सिंधिया द्वारा मुक्त न कर लिया गया। 

ब्रिटिश काल 

  • अंग्रेजों के अधीन इस किले को मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर को दिए जाने हेतु क्रांतिकारी चर्चाएं होने लगी। किले में एकत्रित होकर क्रांतिकारी सभाओँ का आयोजन होने लगा था।
  • अंग्रेजों द्वारा विद्रोहियों को हराने के बाद बहादुरशाह जफर को हुमायूँ के मकबरे में कैद कर लिया गया।
  • अंग्रेजों द्वारा सलीमगढ़ के किले का प्रयोग एक जेल व सेना शिविर के रूप में किया गया।
  • 1945 में भी भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के नेताओं व आजाद हिंद फौज के सैनिकों को अंग्रेजों द्वारा बंदी बनाकर इसी जेल में कैद किया गया था। जिसकी सुनवाई लाल किले से होती है।

स्वतंत्रता स्मारक

  • 1995 में किले को स्वतंत्रता स्मारक में परिवर्तित कर दिया गया। इसका नाम स्ववतंत्रता सेनानी स्मारक कर दिया गया।
  • यहाँ स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतीक चिह्न उपलब्ध हैं जैसे सुभाष चन्द्र बोष जी की तस्वीरें, कर्नल प्रेम कुमार की वर्दी, कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लो के जूते और कोट के बटन आदि।
  • इसे 2007 में लालकिला परिसर के साथ विश्व विरासत स्थल की सूची में नामांकित किया गया है।

लाल किला व सलीमगढ़ किले को जोड़ने वाले पुल का चित्र।

सलीमगढ़ किले की वास्तु संरचना

  • किले की संरचना त्रिभुजाकार है, इसकी दीवारों में खुरदुरे पत्थरों की ईंटों का प्रयोग किया गया है।
  • किले को मजबूत करने की दृष्टि से समय समय पर इसमें गोलाकार बुर्जों का प्रयोग किया जाता था।
  • सलीमगढ़ किले को लालकिले से जोड़ने के लिए बहादुरशाह जफर के काल में एक धनुषाकार पुल का निर्माण किया गया था।
  • इसके प्रवेश द्वार में लाल बलुआ पत्थर का प्रयोग हुआ है। इस द्वार को बहादुऱ साह जफर द्वार भी कहा जाता है। 

ऐतिहासिक धरोहरों की मरम्मत व रखरखाव

इतिहास के सत्यता की जाँच उसके प्राथमिक स्रोत जैसे स्मारकों से की जाती है। भारतीय इतिहास व संस्कृति के संरक्षण की दृष्टि से इन स्मारकों का संरक्षण आवश्यक हो जाता है। भारत में स्मारकों का संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किया जाता रहा है जिसकी स्थापना 1861 में अलैक्जेंडर कनिंघम ने की थी। वर्तमान में यह भारत की संस्कृति मंत्रालय की देखरेख में है।

इससे पूर्व ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण का कार्य तुगलक वंश के शासक फिरोजशाह तुगलक ने किया था। उन्होंने कई पूर्व निर्मित इमारतों का पुनर्निर्माण करवाया था। आपदाग्रस्त कुतुबमीनार का पुनर्निर्माण का श्रेय भी फिरोजशाह तुगलक को जाता है।

YOJNA IAS DAILY CURRENT AFFAIRS HINDI MED 6th FEB

स्रोत

इण्डियन एक्सप्रैस

https://indianculture.gov.in/hi/node/2790481

No Comments

Post A Comment