साबरमती नदी (Sabarmati River)

साबरमती नदी (Sabarmati River)

 

  • गुजरात उच्च न्यायालय ने अहमदाबाद नगर निगम और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को साबरमती रिवरफ्रंट पर प्रदूषण के लिए फटकार लगाई है।
  • गुजरात की साबरमती नदी 2014-15 से 2017-18 तक नदी में प्रदूषण को रोकने के लिए केंद्र द्वारा आवंटित लगभग ₹200 करोड़ खर्च करने के बावजूद अत्यधिक बनी हुई है लेकिन स्थिति और खराब हो गई है |

साबरमती नदी

  • साबरमती नदी भारत की एक प्रमुख नदी है।
  • इस नदी का उद्गम राजस्थान के उदयपुर जिले में अरावली पर्वतमालाओं से होता है, और फिर राजस्थान और गुजरात में दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बहते हुए 371 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यह अरब सागर की खंभात की खाड़ी में गिर जाती है।

खंभात की खाड़ी

  • खंभात की खाड़ी गुजरात राज्य में भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है l जो अरब सागर का प्रवेशद्वार है |
  • खंभात की खाड़ी कैम्बे की खाड़ी के रूप में जानी जाती है। नर्मदा और ताप्ती नदियाँ खंभात खाड़ी में गिरती है | खंभात की खाड़ी काठियावाड़ प्रायद्वीप को विभाजित करती है।

अरब सागर

  • अरब सागर हिन्द महासागर का पश्चिमोत्तर भाग, लगभग 38,62,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है और यूरोप व भारत के बीच मुख्य समुद्री मार्ग के एक हिस्से को निर्मित करता है।
  • यह पश्चिम में अफ़्रीका अन्तरीप और अरब प्रायद्वीप से, उत्तर में ईरान और पाकिस्तान, पूर्व में भारत और दक्षिण की ओर हिन्द महासागर के शेष भाग से घिरा हुआ है।
  • ओमान की खाड़ी उत्तर में सागर को फ़ारस की खाड़ी से हॉरमुज़ जलडमरूमध्य के माध्यम से जोड़ती है। पश्चिम में अदन की खाड़ी उसे बाब एल–मंदेब जलडमरूमध्य के माध्यम से लाल सागर से जोड़ती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का गठन एक सांविधिक संगठन के रूप में जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के अंतर्गत सितंबर 1974 को किया गया।
  • इसके पश्चात् केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के अंतर्गत शक्तियाँ व कार्य सौंपे गए।
  • यह बोर्ड क्षेत्र निर्माण के रूप में कार्य करने के साथ-साथ पर्यावरण (सुरक्षा) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों के अंतर्गत पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को तकनीकी सेवाएँ भी उपलब्ध कराता है।
  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रमुख कार्यों को जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 तथा वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के तहत वर्णित किया गया है।

 

No Comments

Post A Comment