सुशासन दिवस: 25 दिसंबर

सुशासन दिवस: 25 दिसंबर

 

  • भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था, उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दिन पहली बार 2014 में मनाया गया था। उन्हें भारतीय राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता है।

अटल बिहारी वाजपेयी

  • अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था।
  • उन्होंने ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज (अब लक्ष्मीबाई कॉलेज) से स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज कानपुर से राजनीति विज्ञान में एमए किया।
  • शुरुआत में अटल बिहारी बाजपेयी आर्य समाज से जुड़े थे, फिर 1939 में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए और प्रचारक बन गए।
  • अटल बिहारी वाजपेयी ने छोटी उम्र में ही स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेना शुरू कर दिया था, भारत छोड़ो आंदोलन में अटल बिहारी वाजपेयी और उनके बड़े भाई प्रेम को 23 दिनों के लिए जेल में डाल दिया गया था।
  • 1977 के आम चुनाव में जनता पार्टी की जीत के बाद अटल बिहारी वाजपेयी को मोरारजी देसाई की कैबिनेट में विदेश मंत्री का पद दिया गया।
  • विदेश मंत्री के रूप में, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण दिया, वे संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण देने वाले पहले व्यक्ति थे।
  • 1980 में, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और भैरों सिंह शेखावत ने भारतीय जनता पार्टी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधान मंत्री बने। वे पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने थे, हालांकि उनका कार्यकाल केवल 13 दिनों का था।
  • 1998 से 1999 के बीच वह दूसरी बार 11 महीने के लिए प्रधानमंत्री बने।
  • वे 1999 और 2004 के बीच तीसरी बार प्रधान मंत्री बने, इस दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया। इसके अलावा वे मोरारजी देसाई की कैबिनेट में विदेश मंत्री भी रहे।
  • अटल बिहारी वाजपेयी लगभग 4 दशकों तक भारतीय संसद के सदस्य रहे, वे 10 बार लोकसभा के सदस्य और दो बार राज्यसभा के सदस्य चुने गए। 2009 में, उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया।

yojna ias daily current affairs 25 December 2021 Hindi

No Comments

Post A Comment