हाई एम्बिशन कोएलिशन फॉर नेचर एंड पीपल (High Ambition Coalition for Nature and People)

हाई एम्बिशन कोएलिशन फॉर नेचर एंड पीपल (High Ambition Coalition for Nature and People)

 

  • हाल ही में भारत, ‘हाई एम्बिशन कोएलिशन फॉर नेचर एंड पीपल’ (HAC) में शामिल हुआ है।
  • भारत HAC में शामिल होने वाला पहला ब्रिक्स (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देश है।

HAC के बारे में:

  • यह एक अंतर सरकारी समूह है, जो प्रकृति और लोगों के लिये एक वैश्विक समझौते का समर्थन करता है, जो कि प्रजातियों के तीव्र क्षरण को रोक सकता है और महत्त्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्र की रक्षा कर सकता है।
  • इसे वर्ष 2019 मेंकोस्टारिका, फ्राँस और ब्रिटेन द्वारा लॉन्च किया गया था।
  • इसकी सह-अध्यक्षता कोस्टारिका और फ्राँस द्वारा की जाती है और इसका सह-अध्यक्ष ब्रिटेन है।

उद्देश्य:

  • वर्ष 2030 तक दुनिया की कम-से-कम 30% भूमि और महासागर की रक्षा के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय समझौते की वकालत करना|(वैश्विक 30×30 लक्ष्य)
  • प्राकृतिक आवासों के नुकसान के बिना स्थायी रूप से प्रकृति प्रबंधन हेतु चक्रीय अर्थव्यवस्था द्वारा समर्थित प्रकृतिक लाभों के स्थायी एवं न्यायसंगत बँटवारे के लिये प्रयास करना।

सदस्य:

  • इसके 70 से अधिक देश हैं, जो यूरोपीय, लैटिन अमेरिकी, अफ्रीका और एशिया महाद्वीपों से संबंधित हैं।

संबंधित पहलें 

वैश्विक:

  • संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मलेन
  • पार्टियों का सम्मलेन 26 (COP26)
  • जलवायु वित्तपोषण
  • सामान्य लेकिन विभेदित उत्तरदायित्व(CBDR)
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन
  • डिजास्टर रेजिलियेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर गठबंधन

भारत:

  • राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP)
  • भारत स्टेज-VI (BS-VI) उत्सर्जन मानदंड
  • उजाला योजना
  • जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (NAPCC)
No Comments

Post A Comment