अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day) 2021

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day) 2021

 

  • अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day ) हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है|
  • इस खास दिवस पर परिवार, समाज और देश के लिए बालिकाओं के महत्व को दर्शाया जाता है|
  • अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को पहली बार साल 2012 में मनाया गया था|
  • इस दिवस को बढ़ावा देने के लिए इस दिन अलग-अलग देशों में विभिन्न प्रकार के आयोजन भी किये जाते हैं|
  • इस आयोजन के तहत लड़कियों की शिक्षा, उनके कानूनी अधिकार, पोषण, चिकित्सा देखभाल के प्रति उन्हें जागरूक किया जाता है|

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य

  • अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण करना तथा उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों एवं कठिनाईयों की पहचान करना है|
  • इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि समाज में जागरूकता लाकर लड़कियों को वे समान अधिकार दिलाये जा सकें, जो कि लड़कों को दिये गये हैं|

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2021 की थीम

  • इस साल डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी (Digital Generation, Our generation) थीम के साथ यह दिवस मनाया जा रहा है|

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक

  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुनियाभर में बहुत-सी लड़कियां गरीबी के बोझ तले जी रही हैं लड़कियों को शिक्षा मुहैया नहीं हो पाती|
  • दुनिया में हर तीन में से एक लड़की शिक्षा से वंचित है, लड़कियां आज लड़कों से एक कदम आगे हैं, लेकिन आज भी वह भेदभाव की शिकार हैं|

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ एक विशेष योजना

  • केंद्र सरकार ने बालिकाओं को संरक्षण और सशक्त करने के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना की शुरुआत साल 2015 किया था|
  • केंद्र सरकार ने बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाओं को लागू किया है|
  • प्रत्येक साल 24 जनवरी को भारत में ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ मनाया जाता है|

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) ने 19 दिसंबर 2011 को प्रस्ताव संख्या 66/170 को पारित किया था|
  • प्रत्येक साल इस मंजूरी के साथ 11 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी|
  • पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस साल 2012 में मनाया गया था, पहले अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का थीम ‘बाल विवाह की समाप्ति’ था|

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत

  • अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत साल 2012 से हुई थी|
  • इस दिवस का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना है, भारत सरकार भी इस दिशा में बढ़ चढ़कर काम कर रही है|
  • लड़कियों के लिए कई योजनाएं भी लागू की जा रही हैं, लड़कियों के प्रति होने वाली लैंगिक असामानताओं को खत्म करने के बारे में जागरूकता फैलाने में भी इसकी मदद ली जा रही है|
No Comments

Post A Comment