दीपोर बील

दीपोर बील

 

  • हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय ने गुवाहाटी के दक्षिण-पश्चिमी किनारे पर स्थित दीपोर बील वन्यजीव अभ्यारण को पर्यावरणीय संवेदनशील क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया है।

दीपोर बीलः

  • दीपोर बील ताजे पाने की झील है जहाँ अतिक्रमण के कारण इसके क्षेत्र में लगातार कमी हो रही है।
  • दीपोर बील असम की एक रामसर साइट है जो महत्त्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध है।

पारिस्थितिक संवेदनशील क्षेत्रः

  • संरक्षित क्षेत्र के चारो ओर 10 किलोमीटर तक का अधिसूचित क्षेत्र पारिस्थितिक संवेदनशील क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।
  • पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत पारिस्थितिक संवेदनशील क्षेत्र घोषित किये जाते है।
  • पारिस्थितिक संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने का उद्देश्य संरक्षित क्षेत्रों के आस-पास की गतिविधियों को विनियमित करना तथा संभावित जोखिम को कम करना है।
  • पारिस्थितिक संवेदनशील क्षेत्र संरक्षित क्षेत्र में ‘शॉक एब्जार्बर’ का कार्य करता है।
  • दीपोर बील में साइबेरियन क्रेन, स्पॉट बिल पेलिकन धेनुक पक्षी, एशियाई हाथी, जंगली बिल्ली, साम्भर आदि प्रजातियाँ पाई जाती है।
No Comments

Post A Comment