23 Oct 2021 देबरीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
- हाल ही में ओडिशा सरकार ने देबरीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य (Debrigarh Wildlife Sanctuary) में चार शून्य-कनेक्टिविटी गाँवों से लगभग 420 परिवारों को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।
- पुनर्वास का उद्देश्यमानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना और विस्थापित परिवारों को बेहतर रहने की स्थिति प्रदान करना है।
अवस्थिति:
- यहओडिशा के बरगढ़ ज़िले में हीराकुंड बांध (महानदी नदी) के निकट स्थित है और 91 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करता है।
- यह पूर्व और उत्तर में विशालहीराकुंड जलाशय से घिरा है।
- 8 फरवरी, 1985 को इसेवन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था।
- यह ओडिशा राज्य मेंवन्यजीवों और इनके आवास के स्वस्थाने (इन-सीटू) संरक्षण के लिये एक महत्त्वपूर्ण स्थल है।
जैवविविधता:
वनस्पति:
- शुष्क पर्णपाती वन
जीव-जगत:
- चार सींग वाला मृग, भारतीय तेंदुआ, भारतीय हाथी, सांभर, चीतल, गौरआदि।
ओडिशा में प्रमुख संरक्षित क्षेत्र:
राष्ट्रीय उद्यान:
- भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान
- सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान
वन्यजीवअभयारण्य:
- बदरमा वन्यजीव अभयारण्य
- चिलिका(नलबण द्वीप) वन्यजीव अभयारण्य
- हदगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
बैसिपल्ली वन्यजीव अभ्यारण्य
- कोटगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
- नंदनकानन वन्यजीव अभ्यारण्य
- लखारी घाटी वन्यजीव अभयारण्य
- गाहिरमाथा(समुद्री) वन्यजीव अभ्यारण्य
No Comments