पेंडोरा पेपर्स लीक Pandora Papers leak

पेंडोरा पेपर्स लीक Pandora Papers leak

 

  • पनामा पेपर्स के बाद अब पैंडोरा पेपर्स (Pandora Papers leak) के नाम से लीक हुए करोड़ों दस्तावेज में दुनिया की कई बड़ी हस्तियां के नाम सामने आए हैं|
  • लीक हुए 12 मिलियन डॉक्यूमेंट की जांच के बाद सामने आये पेंडोरा पेपर्स के मुताबिक दुनिया के कई अमीर और शक्तिशाली लोगों सरकारों की नजर से अपनी संपत्ति को छुपाने और टैक्स से बचने हेतु मनी लॉन्ड्रिंग का सहारा ले रहें हैं|
  • 03 अक्टूबर को जारी पेंडोरा पेपर्स में 300 से अधिक भारतीय नाम हैं| इसमें से 60 प्रमुख व्यक्तियों और बड़ी भारतीय कंपनियों के दूसरें देशों में मौजूद या “ऑफशोर अकाउंट्स” की जांच की गयी है|
  • पैंडोरा लीक में लगभग 700 पाकिस्तानियों के नाम सामने आने की जानकारी सामने आई है| इसके बाद सत्ता में आने से पहले नया पाकिस्तान बनाने वाले इमरान खान नए विवाद में फंस गए हैं|

330 से ज्यादा राजनेता शामिल

  • पैंडोरा पेपर लीक’ की फाइलों से खुलासा होता है कि, कैसे दुनिया के कुछ सबसे शक्तिशाली लोग जिनमें 90 देशों के 330 से ज्यादा राजनेता शामिल हैं, उन्होंने अपने धन को छिपाने के लिए गुप्त कंपनियों का इस्तेमाल किया है|

क्या है पूरा मामला?

  • पनामा पेपर्स मामले में कई खुलासे के बाद अब पेंडोरा पेपर्स के नाम से लीक हुए लाखों दस्तावेजों में भारत समेत 91 देशों के मौजूदा और पूर्व नेताओं, अधिकारियों और मशहूर हस्तियों के वित्तीय राज उजागर किए गए हैं|
  • रिपोर्ट के अनुसार, इन दस्तावेजों में मशहूर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है. इसके अलावा भारत के 6 और पाकिस्तान के सात नेताओं के नाम भी शामिल हैं|

पेंडोरा पेपर्स

  • पैंडोरा पेपर्स लीक दुनियार के लगभग 12 मिलियन (20 करोड़) दस्तावेजों को दिन रात खंगालने के बाद दुनिया भर में चल रही पैसों की लेन-देन और हेराफेरी को लेकर बहुत बड़ा खुलासा करता है|
  • ये एक ऐसा लीक है, जो छिपी हुई संपत्ति, टैक्स से बचने के तरीकों, दुनिया के कुछ अमीर और शक्तिशाली लोगों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा करता है|
  • 117 देशों के 600 से ज्यादा पत्रकारों और 140 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन ने कई महीनों तक लगातार काम किया और 14 अलग अलग स्रोतों से दस्तावेजों को खंगालते हुए सभी खुलासे किए हैं|
  • ये खुलासा इंटरनैशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट (ICIJ) ने किया है, जो विश्व का सबसे बड़ा खुलासा माना जा रहा है|
No Comments

Post A Comment