‘भारत-जापान समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास’ (JIMEX)

‘भारत-जापान समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास’ (JIMEX)

 

  • ‘भारत-जापान समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास’ (JIMEX) का पाँचवाँ संस्करण 6-8 अक्तूबर तक अरब सागर में आयोजित किया जा रहा है।
  • ‘JIMEX-21’ का उद्देश्य समुद्री संचालन के पूरे स्पेक्ट्रम में कई उन्नत अभ्यासों के माध्यम से परिचालन प्रक्रियाओं की एक सामान्य समझ विकसित करना और अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना है।
  • यह नौसैनिक अभ्यास भारतीय नौसेना एवं जापानी समुद्री आत्म-रक्षा बल (JMSDF) के बीच द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है।
  • इस द्विपक्षीय अभ्यास का चौथा संस्करण वर्ष 2020 में मध्य उत्तरी अरब सागर में आयोजित किया गया था।
  • गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों में भारत और जापान के बीच सैन्य सहयोग काफी अधिक बढ़ा है।
  • भारत और जापान ने जनवरी 2012 में समुद्री सुरक्षा सहयोग पर विशेष ध्यान देने के उद्देश्य से ‘जिमेक्स’ (JIMEX) शृंखला की शुरुआत की थी।
No Comments

Post A Comment