संयुक्त राष्ट्र दिवस

संयुक्त राष्ट्र दिवस

 

  • वर्ष 1948 से प्रत्येक वर्ष 24 अक्तूबर को ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ का आयोजन किया जाता है। यह दिवस वर्ष 1945 मेंसंयुक्त राष्ट्र चार्टर के अस्तित्त्व में आने को चिह्नित करता है।
  • संयुक्त राष्ट्र चार्टर, वैश्विक शांति और समानता की दिशा में कार्य कर रहे संयुक्त राष्ट्र (UN) का संस्थापक दस्तावेज़ है।
  • दूसरे विश्वयुद्ध की समाप्ति के बाद वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र का प्रारूप तैयार करने के लिये 50 देशों के प्रतिनिधि अमेरिका के सैन फ्रांसिस्‍को में एकत्रित हुए और 26 जून, 1945 को सभी देशों के हस्‍ताक्षर के बाद इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर (N. Charter) के रूप में स्‍वीकार किया गया था।
  • ध्यातव्य है कि पोलैंड, बाद में इस पर हस्ताक्षर करके संयुक्त राष्ट्र का संस्थापक सदस्य बना था।
  • इसके पश्चात् संयुक्त राष्ट्र (UN) आधिकारिक रूप से 24 अक्तूबर, 1945 को तब अस्तित्व में आया, जब चीन, फ्रांस, सोवियत संघ, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका समेत अधिकांश हस्ताक्षरकर्त्ताओं ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर की पुष्टि कर दी।
  • वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र 193 सदस्यों वाले एक महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संगठन के तौर पर कार्य कर रहा है, इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय कानूनों को सुविधाजनक बनाने हेतु सहयोग प्रदान करना, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक एवं सामाजिक विकास तथा मानवाधिकारों की सुरक्षा के साथ-साथ विश्व शांति की दिशा में कार्य करना है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 अंग हैं-

  • महासभा
  • सुरक्षा परिषद
  • आर्थिक एवं सामाजिक परिषद
  • न्यास परिषद
  • सचिवालय
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
No Comments

Post A Comment