‘सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र’ में ‘संपर्क अधिकारी’

‘सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र’ में ‘संपर्क अधिकारी’

 

  • हाल ही में, नीदरलैंड ने ‘समुद्री प्रक्षेत्र जागरूकता’ और ‘सूचना साझा’ करने के लिए भारतीय नौसेना के ‘सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र’(Information Fusion Centre for Indian Ocean Region: IFC-IOR) में एक ‘संपर्क अधिकारी’ (Liaison Officer- LO) तैनात करने की इच्छा व्यक्त की है।

IFC-IOR के बारे में:

  • भारतीय नौसेना के ‘सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र’(Information Fusion Centre for Indian Ocean Region: IFC-IOR) को वर्ष 2018 में समुद्री मुद्दों पर हिंद महासागर क्षेत्र में अवस्थित देशों के साथ समन्वय और समुद्री आंकड़ों के क्षेत्रीय भंडार के रूप में कार्य करने हेतु स्थापित किया गया था।
  • वर्तमान में, IFC-IOR , विश्व भर में 21 भागीदार देशों और 22 बहु-राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ संबंध स्थापित कर चुका है।
  • यह, भारत में हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में स्थित है।

संपर्क अधिकारीकी भूमिका एवं कार्य:

  • संपर्क अधिकारी (Liaison Officer- LO), पूर्णकालिक रूप से ‘सूचना संलयन केंद्र’ पर तैनात रहेगा, और हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में ‘समुद्री डोमेन जागरूकता’ (MDA) बढ़ाने हेतु सीधे भारतीय सशस्त्र बलों और सहयोगी देशों के सहकर्मी संपर्क अधिकारियों के साथ कार्य करेगा।
No Comments

Post A Comment