आधार हैकथॉन 2021

आधार हैकथॉन 2021

 

  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(UIDAI) “आधार हैकथॉन 2021” का आयोजन करेगा। 
  • आधार टीमद्वारा आयोजित यह पहला कार्यक्रम है।
  • हैकथॉनएक ऐसा कार्यक्रम है, जिसे आमतौर पर एक तकनीकी कंपनी या संगठन द्वारा आयोजित किया जाता है, जहाँ प्रोग्रामर परियोजना में सहयोग करने हेतु अल्पकालिक अवधि के लिये एक साथ मिलकर कार्य करते हैं।

परिचय:

  • इसका लक्ष्य सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र मेंयुवा नवप्रवर्तकों की पहचान करना है।
  • नवीन तकनीकी समाधानों के माध्यम से हैकथॉन चुनौतियों का समाधान करने हेतु UIDAI सभीइंजीनियरिंग कॉलेजों के युवाओं तक पहुँच स्थापित कर रहा है।
  • थीम: आधार हैकथॉन 2021 दो विषयों पर आधारित है-
  • नामांकन और अद्यतन: यह अनिवार्य रूप से पते को अद्यतन या अपडेट करते समय निवासियों द्वारा सामना की जाने वाली कुछ दैनिक  जीवन की वास्तविक चुनौतियों को शामिल करता है।
  • पहचान और प्रमाणीकरण: UIDAI आधार संख्या या किसी भी जनसांख्यिकीय जानकारी को साझा किये बिना पहचान साबित करने हेतु अभिनव समाधान की मांग करता है। 
  • इसके अलावा यहUIDAI के नए लॉन्च किये गए प्रमाणीकरण उपकरण फेस आथेंटिकेशन एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस(API) के रूप में नवीन अनुप्रयोगों की अन्वेषण कर रहा है।

आथेंटिकेशन एप्लीकेशन प्रोग्रामिंगइंटरफेस

  • इसका उद्देश्य निवासियों की जरूरतों को पूरा करने हेतु कुछ मौजूदा और नएएपीआई को लोकप्रिय बनाना है।

अन्य हैकथॉन:

  • वर्चुअल एग्री-हैकथान 2020
  • ड्रग डिस्कवरी हैकथान 2020
  • सीसीटीएनएस हैकथान और साइबर चैलेंज
  • भारत-आस्ट्रेलिया सर्कुलर इकॉनमी हैकथान
  • 5 जी हैकथान
  • हैकथान मंथन 2021

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI): 

सांविधिक प्रा‍धिकरण: UIDAI 12 जुलाई, 2016 को भारत सरकार द्वारा आधार अधिनियम 2016के प्रावधानों के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में स्थापित एक वैधानिक/सांविधिक प्राधिकरण है।

  • UIDAI की स्थापना भारत सरकार द्वारा जनवरी 2009 में योजना आयोग के तत्त्वावधान में एक संलग्न कार्यालय के रूप में की गई थी।

अधिदेश: UIDAI की स्‍थापना भारत के सभी निवा‍सियों को “आधार” नाम से  12-अंकों की एक विशिष्‍ट पहचान संख्‍या (Unique Identification numbers – UID) प्रदान करने हेतु की गई थी।

No Comments

Post A Comment