‘गुलाब’ चक्रवात

‘गुलाब’ चक्रवात

 

  • हाल ही में चक्रवात ‘गुलाब’ (Cyclone Gulab) ने भारत के पूर्वी तट पर दस्तक दी है।
  • इसके अलावा एक अन्य चक्रवात‘शाहीन’ अरब सागर के ऊपर बन सकता है।

प्रमुख बिंदु

चक्रवातों का नामकरण:

  • गुलाब एकउष्णकटिबंधीयचक्रवात था और इसका नाम पाकिस्तान ने रखा था। इसने दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों को प्रभावित किया था।
  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन(WMO) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक क्षेत्र के देश चक्रवातों को नाम देते हैं।
  • उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्रबंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर बने उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को कवर करता है।
  • इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले13 सदस्य बांग्लादेश, भारत, मालदीव, म्याँमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन हैं।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) विश्व के छह क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्रों (Regional Specialised Meteorological Centres-RSMC) में से एक है, जिसे सलाह जारी करने तथा उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नाम रखने का अधिकार है।
  • यहपृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक एजेंसी है।

घटना:

  • भारत में चक्रवात का द्विवार्षिक मौसम होता है, जो मार्च से मई और अक्तूबर से दिसंबर के बीच होता है। लेकिन दुर्लभ अवसरों पर जून और सितंबर के महीनों में चक्रवात आते हैं।
  • चक्रवात गुलाब वर्ष 2018 में उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘डे’ (Daye) और वर्ष 2005 में प्यार (Pyarr) के बाद सितंबर में पूर्वी तट पर पहुँचने वाला 21वीं सदी का तीसरा चक्रवात है।
  • आमतौर पर उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र (बंगाल की खाड़ी और अरब सागर) में उष्णकटिबंधीय चक्रवातमानसून से पहले (अप्रैल से जून) और मानसून के बाद (अक्तूबर से दिसंबर) की अवधि के दौरान विकसित होते हैं।
  • मई-जून और अक्तूबर-नवंबर माह अति तीव्रता वाले चक्रवात उत्पन्न करने के लिये जाने जाते हैं जो भारतीय तटों को प्रभावित करते हैं।

वर्गीकरण:

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चक्रवातों को उनके द्वारा उत्पन्न ‘अधिकतम निरंतर सतही हवा की गति’ (Maximum Sustained Surface Wind Speed- MSW) के आधार पर वर्गीकृत करता है।
  • चक्रवातों को गंभीर (48-63 समुद्री मील), बहुत गंभीर (64-89 समुद्री मील), अत्यंत गंभीर (90-119 समुद्री मील) और सुपर साइक्लोनिक स्टॉर्म (120 समुद्री मील) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। एक नॉट (knot)  1.8 किलोमीटर प्रति घंटे के बराबर होता है।
  • चक्रवात गुलाब गंभीर श्रेणी के चक्रवातों में आता है, जिसकी अधिकतम गति 95 किमी/घंटा है।
  • वर्ष 2020-21 में भारत में आने वाले चक्रवात:ताउते, यास, निसर्ग, अम्फान।
No Comments

Post A Comment