जावन गिब्बन

जावन गिब्बन

 

  • इंडोनेशिया जावन गिब्बन (Hylobatesmoloch) के आवास की रक्षा के लिये कदम उठा रहा है, जो जलवायु परिवर्तन और मानव अतिक्रमण से संकटग्रस्त है।
  • इनका शिकार माँस और व्यापार दोनों के लिये भी किया जाता है।

जावन गिब्बन के बारे में: 

  • सिल्वर गिब्बन, जिसे जावन गिब्बन के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राइमेट है। यह आमतौर पर दो की जोड़ी के समूहों में पाए जाते हैं।
  • यह इंडोनेशिया के जावा द्वीप का स्थानिक है, जहाँ यह 2,450 मीटर की ऊँचाई तक वर्षा वनों में रहता है।
  • यह बीजों को फैलाकर वन वनस्पति को पुनर्जीवित करने में मदद करता है।
  • लगभग 4,000 जावन गिब्बन बचे हैं।
  • इसे IUCN वर्ष 2004 मेंगंभीर रूप से लुप्तप्राय घोषित किया गया था, लेकिन अब यह लुप्तप्राय की श्रेणी में आ गया है। हालाँकि नवीनतम IUCN अनुमान से पता चलता है कि उनकी जनसंख्या घट रही है।

आवास:

  • जावन गिब्बन जंगली आबादीकेवल जावा, इंडोनेशिया में पाई जाती है।
  • यह भारत में नहीं पाया जाता है (हूलाक गिब्बनभारत में पाया जाने वाला एकमात्र गिब्बन है)।

स्थिति:

IUCN: लुप्तप्राय 

साइट्स: परिशिष्ट I

No Comments

Post A Comment