ट्रिगोनोप्टेरस कोरोना (Trigonopterus Corona)

ट्रिगोनोप्टेरस कोरोना (Trigonopterus Corona)

 

  • हाल ही में वैज्ञानिकों ने इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर ट्रिगोनोप्टेरस कोरोना (Trigonopterus Corona) नामक भृंग की एक नई प्रजाति की खोज की है।
  • यह एकमात्र कीट प्रजाति नहीं है जिसका नाम कोरोना महामारी के नाम पर रखा गया है। अप्रैल 2021 में कोसोवो में कैडिसफ्लाई (कीट) की एक नई प्रजाति खोजी गई थी और इसका नाम पोटामोफिलैक्स कोरोनावायरस रखा गया।

प्रमुख बिंदु

  • इसका नाम महामारी पर रखा गया है जो इस परियोजना पर कोविड-19 महामारी के बड़े प्रभाव को दर्शाता है।
  • शोधकर्त्ता पिछले 15 वर्षों से इस जीनस (ट्राइगोनोप्टेरस) का अध्ययन कर रहे थे और कोविड-19 महामारी के कारण इस अध्ययन में देरी हुई।
  • ट्रिगोनोप्टेरस भारत-ऑस्ट्रेलियाई-मेलनेशियाई द्वीप समूह में थूथन वेविल्स (क्रिप्टोरहिन्चिने) का एक हाइपरडाइवर्स जीनस (Hyperdiverse Genus) है जो उड़ने में सक्षम नहीं है।
  • वेविल्स को अक्सर फ्लर बग (flour bug) कहा जाता है। वे एक प्रकार के भृंग होते हैं जिनकी लंबी थूथन होती है।
  • जीनस ट्रिगोनोप्टेरस उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले देखा गया और सुलावेसी में खोजे जाने के पूर्व यह न्यू गिनी में देखा गया था तथा पश्चिम में सुंडालैंड (दक्षिण-पूर्वी एशिया का एक जैव-भौगोलिक क्षेत्र) तक फैल गया।

सुलावेसी द्वीप

 

  • यह इंडोनेशिया के चार ग्रेटर सुंडा द्वीपों में से एक है।
  • यह चार अलग-अलग प्रायद्वीपों वाला एक विशिष्ट आकार का द्वीप है जिनके आसपास तीन खाड़ियाँ- उत्तर पूर्व में टोमिनी (सबसे बड़ा), पूर्व में टोलो और दक्षिण में बोन हैं।
  • द्वीप समूह में जावा, सुमात्रा, बोर्नियो और सुलावेसी के द्वीप हैं।
  • इस द्वीप पर कुछ सक्रिय ज्वालामुखी हैं और द्वीप के दक्षिण-मध्य भाग में समतल मैदान हैं जहाँ चावल उगाया जाता है।
  • इसकी सबसे ऊँची चोटी माउंट रांतेकोम्बोला या मारियो है, जो 11,335 फीट है।
No Comments

Post A Comment