दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award)

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award)

 

  • सुपरस्टार रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवॉर्ड आज (25 अक्टूबर) दिया जाएगा|
  • उन्हें यह सम्मान भारतीय सिनेमा में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है| रजनीकांत के नाम की घोषणा अप्रैल में हो चुकी थी, रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवॉर्ड आज (25 अक्टूबर) दिया जा रहा है|
  • रजनीकांत ने भी अपने जीवन के सबसे बड़े दिन को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की| अभिनेता को ये पुरस्कार 25 अक्टूबर को(आज) दिल्ली में दिया जाएगा|
  • अभिनेता रजनीकांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल सिनेमा में ‘अपूर्व रागंगल’ फिल्म से की थी| इसके बाद उन्होंने ‘बाशा’, ‘शिवाजी’ और ‘एंथिरन’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है|
  • अभिनेता ने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है| अपने शानदार काम के लिए रजनीकांत को भारत सरकार द्वारा साल 2000 में पद्म भूषण और साल 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है| अभिनेता अपने फैंस के बीच ‘थलाइवर’ के रूप में माने जाते हैं|

दादा साहब फाल्के पुरस्कार

  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है|
  • यह पुरस्कार किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है|
  • इस पुरस्कार का प्रारम्भ दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि-वर्ष 1969 से हुआ था|
  • उस वर्ष राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया|
  • तब से अब तक यह पुरस्कार लक्षित वर्ष के अंत में अथवा अगले वर्ष के आरम्भ में ‘राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार’ के लिए आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है|
  • वर्तमान में इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं|
No Comments

Post A Comment