भारत-तिब्बत सीमा पुलिस

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस

 

  • 24 अक्तूबर, 2021 को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का 60वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।
  • ज्ञात हो कि ‘भारत-तिब्बत सीमा पुलिस’ (ITBP) भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है।
  • ITBP की स्थापना 24 अक्तूबर, 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान की गई थी और यह एक सीमा रक्षक पुलिस बल है, जिसके पास ऊँचाई वाले अभियानों की विशेषज्ञता है।
  • वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस लद्दाख में काराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जचेप ला तक 3488 किलोमीटर भारत-चीन सीमा की सुरक्षा हेतु उत्तरदायी है।
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस को नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य आंतरिक सुरक्षा मुद्दों जैसे मामले में भी तैनात किया जाता है।
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की स्थापना प्रारंभ में ‘केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल’ (CRPF) अधिनियम, 1949 के तहत की गई थी।
  • हालाँकि संसद ने ‘भारत-तिब्बत सीमा पुलिस’ अधिनियम वर्ष 1992 में लागू किया और वर्ष 1994 में इसके संबंध में नियम बनाए गए।

अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल हैं: 

  • असम राइफल्स(AR)
  • सीमा सुरक्षा बल(BSF)
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(CISF) 
  • केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल(CRPF)
  • राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड(NSG)
  • सशस्त्र सीमा बल(SSB)
No Comments

Post A Comment